हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

New Year Scam: कुछ सेकंड्स में ऐसे पहचानें WhatsApp न्यू ईयर स्कैम, जानें तरीका

नए साल की शुभकामनाओं के बीच एक छोटी सी गलती आपके बैंक अकाउंट और WhatsApp तक खाली करा सकती है. WhatsApp-Telegram पर घूम रहे New Year wishes वाले लिंक असल में बड़ा साइबर जाल हैं, जिनसे मिनटों में फोन हैक हो सकता है.

विज्ञापन
एक क्लिक में खाली हो सकता है फोन और बैंक. (Photo-Freepik)

New Year Scam: नए साल और त्योहारों के मौके पर WhatsApp और Telegram पर बधाइयों का दौर तेज हो जाता है. हर कोई अपने दोस्तों और परिवार को ग्रीटिंग्स भेजने में लगा रहता है. लेकिन इसी उत्साह का फायदा उठाकर साइबर अपराधी भी सक्रिय हो जाते हैं. इस बार New Year wishes के नाम पर ऐसे फर्जी मैसेज और लिंक भेजे जा रहे हैं, जो दिखने में तो सामान्य शुभकामना जैसे लगते हैं, लेकिन एक क्लिक करते ही आपका फोन और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है.

कैसे फंसाते हैं फर्जी New Year मैसेज

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्कैम मैसेज आमतौर पर बहुत शब्दों में लिखे होते हैं. इनमें Click here for your personalized New Year card, Open your gift now या Exclusive reward for you जैसे शब्द होते हैं. ये मैसेज अक्सर फॉरवर्डेड दिखाई देते हैं और कई बार फैमिली ग्रुप या जान-पहचान वाले कॉन्टैक्ट से आए लगते हैं, ताकि यूजर को भरोसा हो जाए.

विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही शुरू हो जाती है मुसीबत

जैसे ही यूजर ऐसे लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक APK या फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. यह फाइल इंस्टॉल होते ही फोन में बैकग्राउंड में काम करने लगती है और धीरे-धीरे आपके डेटा तक पहुंच बना लेती है. इसके जरिए बैंकिंग ऐप्स, OTP, फोटो, कॉन्टैक्ट लिस्ट और अन्य संवेदनशील जानकारी चोरी की जा सकती है. कई मामलों में हैकर्स WhatsApp अकाउंट को भी अपने कंट्रोल में ले लेते हैं और उसी स्कैम लिंक को आपके कॉन्टैक्ट्स में भेज देते हैं.

विज्ञापन

5 सेकंड में ऐसे पहचानें स्कैम मैसेज

अगर आप थोड़ा सतर्क रहें तो सिर्फ कुछ सेकंड में फर्जी New Year मैसेज को पहचान सकते हैं. पहला संकेत होता है अजनबी या संदिग्ध लिंक. दूसरा, मैसेज में जल्दीबाजी पैदा करने वाले शब्द जैसे “Claim now” या “Limited time offer”. तीसरा, खराब भाषा या गलत ग्रामर, जो असली शुभकामना मैसेज में आमतौर पर नहीं होती. चौथा, QR कोड, डाउनलोड प्रॉम्प्ट या ऐसा अटैचमेंट जो सीधे ऐप इंस्टॉल करने को कहे. इसके अलावा अगर कहीं बैंक डिटेल, OTP या UPI PIN मांगा जाए तो समझ लें यह सीधा फ्रॉड है.

विज्ञापन

साइबर पुलिस की साफ चेतावनी

देशभर की साइबर पुलिस यूनिट्स ने नए साल के मौके पर इस तरह के स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है. हैदराबाद साइबर क्राइम यूनिट ने बताया है कि ठग New Year wishes के बहाने APK फाइल डाउनलोड कराते हैं, जो फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कर देती है. इसके जरिए अपराधी बैंक डिटेल, OTP, फोटो और निजी डेटा चुरा लेते हैं और कई बार WhatsApp अकाउंट को भी हाइजैक कर लेते हैं, जिससे स्कैम और तेजी से फैलता है.

विज्ञापन

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी New Year मैसेज में आए लिंक पर क्लिक न करें. अज्ञात APK या अटैचमेंट इंस्टॉल करने से बचें और केवल Google Play Store या App Store से ही ऐप डाउनलोड करें. WhatsApp और अन्य प्लेटफॉर्म पर Two-Step Verification जरूर ऑन रखें. अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगे तो उसे तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें. सबसे जरूरी बात, ऐसे मैसेज आगे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि यही स्कैम फैलने की सबसे बड़ी वजह बनता है.

ये भी पढे़ं- Elon Musk ने Neuralink को लेकर किया चौंकाने वाला ऐलान, ऑटोमैटिक होगी सर्जरी, जानें पूरा प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola