WhatsApp स्टेटस में आ रहा एक और कमाल का फीचर, जानें कैसे करेगा काम

जल्द ही WhatsApp स्टेटस में एक और कमाल का फीचर आ रहा है जिसकी मदद से आप Spotify के गाने सीधे WhatsApp स्टेटस में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। चलिए इस नए फीचर के बारे में जानें…

WhatsApp New Feature
विज्ञापन

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक फीचर्स ला रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने ऐप के लिए स्टेटस अपडेट को और बेहतर बनाने के लिए नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। हालिया रिपोर्ट में Android 2.25.8.3 WhatsApp बीटा अपडेट में एक नए म्यूजिक शेयरिंग फीचर को स्पॉट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स Spotify के गाने सीधे WhatsApp स्टेटस में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि ये फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे Instagram स्टोरीज में म्यूजिक शेयर किया जाता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

समझिए कैसे काम करेगा ये फीचर?

X पर शेयर किए गए बीटा अपडेट में दिख रहे स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक जब यूजर Spotify से कोई सॉन्ग शेयर करेगा, तो WhatsApp स्टेटस में पोस्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। यही नहीं WhatsApp उस गाने का Preview तैयार करेगा, जिसमें गाने का नाम, आर्टिस्ट का नाम और एल्बम कवर दिखाई देगा। स्टेटस में “Play on Spotify” बटन भी देखने को मिलेगा, जिससे आप सीधे Spotify ऐप में जाकर गाने को प्ले कर सकेंगे।

Advertisment

म्यूजिक शेयरिंग का मजा होगा डबल!

पहले WhatsApp पर म्यूजिक शेयर करने के लिए आपको मैन्युअली सॉन्ग का लिंक कॉपी-पेस्ट करना पड़ता था लेकिन इस नए अपडेट के बाद यह प्रोसेस और ज्यादा इंटरैक्टिव और बेहतर बन जाएगा। यही नहीं इस फीचर में भी WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलेगा।

WhatsApp स्टेटस होगा और ज्यादा इंटरैक्टिव

बता दें कि WhatsApp पहले ही मेटा की म्यूजिक लाइब्रेरी से स्टेटस में सॉन्ग्स ऐड करने की सुविधा दे रहा है और अब Spotify इंटीग्रेशन इस फीचर को और भी बेहतर बना सकता है। इससे यूजर्स अपने मूड और पसंद के बेस पर सॉन्ग्स को आसानी से स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे, जिससे WhatsApp पर स्टेटस लगाने का मजा डबल हो जाएगा। फिलहाल इस फीचर पर अभी टेस्टिंग जारी है और इसे आने वाले अपडेट्स में जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ