हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब कोई नहीं चुरा पाएगा आपका नाम, WhatsApp ला रहा ये शानदार फीचर, स्पैम मैसेज भी होंगे कम

WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिसमें यूजर्स अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकेंगे. यह सुविधा अनचाहे मैसेज को कम करेगी और प्राइवेसी को मजबूत बनाएगी. जानें इस फीचर के नियम और लॉन्च टाइमलाइन.

विज्ञापन
WhatsApp ला रहा है नया फीचर. (Photo-CEO)

WhatsApp Username Feature: WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लाने के लिए जाना जाता है. अब कंपनी एक ऐसी सुविधा पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स अपना यूजरनेम रिजर्व (Reserve) कर पाएंगे. इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अनचाहे मैसेज से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी.

रिजर्व यूजरनेम का ऑप्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.28.12 में देखा गया है. हालांकि यह अभी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे ऐप में शामिल किया जाएगा. यह ऑप्शन Profile सेक्शन में मिलेगा, जहां से यूजर्स अपने मनपसंद यूजरनेम को रिजर्व कर सकेंगे.

क्यों जरूरी है यह फीचर?

यूजरनेम रिजर्व करने का मतलब है कि यूजर्स पहले से अपना पसंदीदा नाम लॉक कर सकते हैं. ऐसा करने से यह डर नहीं रहेगा कि फीचर सभी के लिए लॉन्च होने तक कोई दूसरा उस नाम को ले ले. इससे लॉन्च प्रक्रिया और भी निष्पक्ष हो जाएगी.

विज्ञापन

मिलेगा प्राइवेसी का फायदा

WhatsApp के इस फीचर में एक और खासियत होगी- यूजरनेम की (username key). इसकी मदद से सिर्फ वही लोग आपसे चैट कर पाएंगे, जिनके पास आपका यूजरनेम और की दोनों होंगे. इसका सीधा फायदा यह होगा कि अनचाहे और स्पैम मैसेज काफी हद तक कम हो जाएंगे.

क्या होंगी शर्तें?

रिपोर्ट के अनुसार, यूजरनेम सेट करते समय कुछ नियम भी होंगे. उदाहरण के लिए-

विज्ञापन
  • यूजरनेम की शुरुआत www से नहीं हो सकेगी, ताकि कोई भी वेबसाइट बनकर लोगों को धोखा न दे.
  • इसमें कम से कम एक अक्षर होना जरूरी होगा.
  • नंबर (0–9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) जैसे कैरेक्टर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है. उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे टेस्टिंग के लिए ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा. इसके बाद ही यह सभी के लिए रोल आउट होगा.

ये भी पढ़ें- बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! इस लॉन्ग टर्म प्लान में मिलेगा 1.5GB डेटा डेली और अनलिमिटेड कॉलिंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola