WhatsApp पर रोजाना लाखों लोग एक-दूसरे को फोन नंबर, ईमेल आईडी, तारीख, समय और किसी जगह का पता भेजते हैं. अब तक इन जानकारियों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें कॉपी करके दूसरे ऐप में जाना पड़ता था. लेकिन जल्द ही यह काम सीधे WhatsApp पर ही हो सकेगा. दरअसल, कंपनी Smart Text Actions नाम का नया फीचर ला रही है. इसकी मदद से चैट में मौजूद किसी फोन नंबर पर सीधे कॉल करने, ईमेल आईडी से मेल भेजने या किसी पते को मैप्स में खोलने जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे. यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए लाया जा रहा है.
क्या है Smart Text Actions फीचर?
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का Smart Text Actions फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे इस्तेमाल करने के लिए फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है. इस फीचर की मदद से ऐप चैट में लिखी कुछ खास जानकारियों को अपने आप पहचान लेगा और उनसे जुड़े काम करने के विकल्प दिखाएगा.
मसलन, अगर किसी ने आपको मैसेज में फोन नंबर, तारीख, समय, ईमेल आईडी या कोई पता भेजा है, तो WhatsApp उसे पहचानकर उसी के हिसाब से शॉर्टकट दिखाएगा. इससे बार-बार टेक्स्ट कॉपी करने और दूसरे ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
टेक्स्ट के नीचे दिखाई देगी डॉट वाली लाइन
Smart Text Actions फीचर एक्टिव होने के बाद चैट में पहचाने गए टेक्स्ट के नीचे डॉट वाली एक लाइन दिखाई देगी. यूजर को जिस जानकारी का इस्तेमाल करना है, उस पर टैप करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर एक छोटा पॉप-अप खुलेगा, जिसमें उससे जुड़े विकल्प मिलेंगे.
इस पॉप-अप में सबसे ऊपर वही टेक्स्ट भी दिखाई देगा, जिस पर यूजर ने टैप किया है. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि WhatsApp ने सही जानकारी पहचानी है या नहीं.
फोन नंबर से कॉल और ईमेल आईडी से भेज सकेंगे मेल
इस फीचर में अलग-अलग जानकारियों के हिसाब से काम करने के विकल्प मिलेंगे. उदाहरण के लिए, किसी चैट में फोन नंबर आने पर यूजर उसे कॉपी कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट में सेव कर सकते हैं या सीधे कॉल कर सकते हैं.
वहीं, अगर किसी ने मैसेज में तारीख और समय भेजा है, तो उसे सीधे फोन के कैलेंडर में जोड़ने या नया इवेंट बनाने का विकल्प मिलेगा. किसी जगह का पता मिलने पर उसे मैप्स ऐप में खोलकर रास्ता भी देखा जा सकेगा. इसी तरह, चैट में ईमेल आईडी होने पर यूजर अपने डिफॉल्ट ईमेल ऐप से सीधे उस पते पर मेल भेज सकेंगे.
अपने भेजे हुए मैसेज में भी काम करेगा फीचर
Smart Text Actions की एक और खास बात यह है कि यह सिर्फ दूसरों के भेजे मैसेज तक सीमित नहीं रहेगा. यूजर अपने भेजे हुए मैसेज में मौजूद फोन नंबर, तारीख, समय और दूसरी जानकारियों पर भी इन शॉर्टकट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
हालांकि, अगर किसी यूजर को ये सुझाव पसंद नहीं आते हैं, तो वह इन्हें नजरअंदाज कर सकता है. ऐसे में WhatsApp पर चैट करने का सामान्य तरीका पहले की तरह ही काम करता रहेगा.
यूजर्स से फीडबैक भी मांगेगा WhatsApp
WhatsApp इस फीचर को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स से फीडबैक भी ले सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, किसी टेक्स्ट एक्शन का इस्तेमाल करने के बाद स्क्रीन पर एक विकल्प दिखाई दे सकता है. इसमें यूजर से पूछा जाएगा कि क्या दिया गया सुझाव उनके काम आया.
इस फीडबैक के जरिए कंपनी को समझने में मदद मिलेगी कि यूजर्स को कौन से शॉर्टकट ज्यादा पसंद आ रहे हैं और किन विकल्पों में बदलाव की जरूरत है.
कब तक सभी यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?
फिलहाल WhatsApp ने Smart Text Actions को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर Android और iOS के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. इसे धीरे-धीरे दूसरे यूजर्स तक भी पहुंचाया जाएगा. ऐसे में आने वाले दिनों में ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सकता है.
ये भी पढे़ं- अब हमेशा पिन रहेगा मैसेज, नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; WhatsApp में आए ये 4 नए धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
शुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
3 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
4 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines