WhatsApp 6 digit code: पूरी दुनिया में इंस्टैंट मैसेजिंग व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल किया जाता है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा समय-समय पर व्हाट्सएप में कई बदलाव करता है। कंपनी ने पिछले साल एक मल्टी-डिवाइस फीचर पेश किया था जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन के बिना एक से अधिक डिवाइस पर अपना व्हाट्सएप अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देता है।
व्हाट्सएप ने हाल ही में Android यूजर्स के लिए बीटा अपडेट में कंपेनियन मोड को रोलआउट किया है। यह नया फीचर दूसरे स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप अकाउंट को तुरंत एक्सेस करने की अनुमति देता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपनी प्राइवेसी की चिंता सता रही थी कि कहीं 2 डिवाइस में लॉग इन करने से उनके अकाउंट फ्रॉड का शिकार न हो जाएं। इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp Beta Version में एक नया फीचर जोड़ा है।
और पढ़िए – Elon Musk ने Twitter पर किया एक और बदलाव, हटाई आत्महत्या रोकथाम सुविधा!
अब हर बार प्राइमरी डिवाइस पर कोड आएगा
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर यूजर्स को 6 अंकों के कोड के साथ अपने व्हाट्सएप अकाउंट में सुरक्षित रूप से लॉग-इन करने की अनुमति देगा। आसान शब्दों में इसे ऐसे समझें कि जब आप दूसरे स्मार्टफोन पर अपना WhatsApp Login करेंगे तो आपके प्राइमरी स्मार्टफोन पर एक OTP आएगा।
इस 6 अंकों के ओटीपी को डालने के बाद ही आप दूसरे स्मार्टफोन में अपना व्हाट्सएप खोल पाएंगे। इस ओटीपी के लिए भी बीटा यूजर्स को अब 3 तरह के ऑप्शन मिलेंगे जिनमें से एक विकल्प को हाल ही में जोड़ा गया है।
और पढ़िए – Redmi Note 12 5G Series की जल्द होने वाली है भारत में एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत
पहला ‘मेन डिवाइस में व्हाट्सएप पर ओटीपी प्राप्त करना’ दूसरा ‘मैसेज के जरिए’ और तीसरा ‘कॉल के जरिए’। इसका मतलब अब आप चाहें तो प्राइमरी डिवाइस पर भी व्हाट्सएप पर अपना कोड प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे ही आप प्राथमिक डिवाइस पर प्राप्त 6 अंकों के लॉग-इन कोड को दर्ज करते हैं, वैसे ही आप दूसरे डिवाइस पर अपना व्हाट्सएप एक्सेस कर पाएंगे। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर कुछ ही बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को कब तक रोल आउट किया जाएगा या सभी यूजर्स के लिए लाइव किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
14 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
16 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
18 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
21 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
21 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines