WhatsApp पर अनजान नंबर से आने वाला हर मैसेज जरूरी नहीं कि सुरक्षित हो. कई बार ठग बैंक अधिकारी, पुराना दोस्त या किसी बड़ी कंपनी का कर्मचारी बनकर बातचीत शुरू करते हैं. शुरुआत में मैसेज बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे पैसे भेजने, किसी लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने के लिए दबाव बनाया जाता है. इसी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से यूजर्स को बचाने के लिए WhatsApp एक नए Scam Alert फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर संदिग्ध बातचीत के संकेत मिलते ही यूजर को अलर्ट करेगा.
संदिग्ध चैट शुरू होते ही दिखेगी चेतावनी
WhatsApp के इस नए फीचर में मशीन लर्निंग मॉडल संदिग्ध बातचीत के पैटर्न को पहचानने की कोशिश करेगा. अगर किसी अनजान चैट में उसे धोखाधड़ी के संकेत मिलते हैं, तो स्क्रीन पर एक साफ चेतावनी दिखाई देगी. यानी बातचीत आगे बढ़ने से पहले यूजर को सावधान होने का मौका मिल जाएगा.
ब्लॉक या रिपोर्ट करने का विकल्प रहेगा
अलर्ट मिलने के बाद अगर सामने वाला नंबर संदिग्ध लगता है तो यूजर उसी समय उसे ब्लॉक कर सकता है. जरूरत पड़ने पर नंबर की रिपोर्ट भी की जा सकती है. वहीं, अगर चेतावनी गलती से किसी परिचित या दूर के रिश्तेदार की चैट पर आ गई है, तो यूजर उसे Trusted मार्क करके बातचीत जारी रख सकता है.
इस फीचर में यूजर के पास पूरा कंट्रोल रहेगा. WhatsApp किसी चैट को अपनी तरफ से रिपोर्ट नहीं करेगा. किसी नंबर को रिपोर्ट करने का फैसला यूजर की अनुमति के बाद ही होगा. इसका मतलब है कि सिर्फ चेतावनी मिलने से किसी चैट पर अपने आप कोई कार्रवाई नहीं होगी.
ऐसे ऑन करें WhatsApp Scam Alert
अगर आपके WhatsApp अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो चुका है, तो इसे Settings में जाकर एक्टिव किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और मुख्य Settings में जाएं. इसके बाद Account विकल्प पर टैप करें. यहां अगर Scam Alert का ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो उसे खोलकर टॉगल ऑन कर दें.
किन यूजर्स को मिल रही सुविधा
फिलहाल Scam Alert फीचर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. इसे कुछ चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. अगर आपके अकाउंट में अभी यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसे कंपनी धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रही है. वहीं iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए फिलहाल यह फीचर उपलब्ध नहीं है. ऐसे में iPhone यूजर्स को इस सुरक्षा सुविधा के आने का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
14 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
17 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
18 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
21 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines