WhatsApp पर अगर आप किसी पुरानी चैट या मैसेज को ढूंढने के लिए बार-बार स्क्रॉल करते हैं, तो अब यह काम थोड़ा आसान होने वाला है. कंपनी iOS यूजर्स के लिए एक नया Search Shortcut फीचर लेकर आई है. इसकी मदद से चैट और चैनल्स के कंटेंट को जल्दी सर्च किया जा सकेगा. नए फीचर की जानकारी WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है.
चैट स्क्रॉल करते ही दिखेगा नया सर्च आइकन
नए फीचर का नाम Search Shortcut for Chats and Channels बताया गया है. जब यूजर्स किसी चैट को स्क्रॉल करेंगे तो मोबाइल स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में एक नया सर्च आइकन दिखाी देगा. इसी आइकन की मदद से चैट में मौजूद जरूरी मैसेज या दूसरे कंटेंट को सर्च किया जा सकेगा.
WhatsApp के इस फीचर की जानकारी पहली बार अगस्त में सामने आई थी. अब कंपनी ने इसे आखिरकार iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, नया शॉर्टकट पहले के मुकाबले सर्चिंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है.
स्क्रॉल करने पर एक्टिव होगा बटन
जब यूजर्स किसी चैट में ऊपर की तरफ स्क्रॉल करेंगे, तो स्क्रीन के टॉप पर नया सर्च बटन दिखाई देगा. वहीं, जैसे ही यूजर दोबारा चैट के नीचे पहुंचेंगे, यह बटन अपने आप गायब हो जाएगा. यानी सर्च आइकन हर समय स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगा.
एक क्लिक में शुरू होगा Search Mode
जब चैट में ऊपर स्क्रॉल करने के दौरान सर्च आइकन दिखाई दे, तो उस पर टैप करके Search Mode एक्टिव किया जा सकेगा. इसके बाद यूजर को जिस मैसेज या कंटेंट को ढूंढना है, उससे जुड़ा कोई कीवर्ड टाइप करना होगा.सर्च मोड में कीवर्ड डालने के बाद WhatsApp चैट में मौजूद उससे जुड़े मैसेज दिखाएगा.
फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया Search Shortcut for Chats and Channels फिलहाल iOS के लिए रोलआउट किया गया है. फीचर उपलब्ध होने पर चैट स्क्रॉल करते समय टॉप राइट में इसका सर्च आइकन दिखाई देगा.
ये भी पढे़ं- WhatsApp पर आ रहा बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट वाले भी कर सकेंगे कॉल, ऐसे काम करेगा नया फीचर
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
15 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
19 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
20 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
22 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- wabetainfo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines