WhatsApp Privacy update: व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल काफी संख्या में लोग करते हैं। इसमें कई तरह के खास फीचर्स हैं जिसका लाभ कई यूजर्स उठा रहे हैं। कंपनी द्वारा पिछले कुछ समय से तरह-तरह के नए अपडेट जारी किए जा रहे हैं। बात करें अगर व्हाट्सएप्प ग्रुप फीचर की तो ये काफी यूजर्स पसंद करते हैं। इसे लेकर पिछले कुछ महीने पहले एक अपडेट जारी हुआ था जिसमें ग्रुप मेंबर की संख्या 256 से बढ़ाकर 512 कर दी गई थी, जिससे काफी यूजर्स खुश भी हुए।
वहीं, अब कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप्प ग्रुप के लिए एक और खास फीचर पेश कर दिया है जिससे जानकर यकीनन आप खुशी से झूमने लगेंगे। अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो व्हाट्सएप्प ग्रुप में एड कर दिए गए हैं लेकिन ग्रुप रहने की इच्छा नहीं रखते हैं लेकिन उसमें निकलने के लिए सोचना पड़ रहा तो अब आपके लिए ऐसा करना आसान हो सकता है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से बाहर जाने पर नहीं होगी जानकारी
जी हां, पहले व्हाट्सएप्प ग्रुप (WhatsApp Group) से निकलने के बाद अन्य मेंबर्स को जानकारी हो जाती थी। हालांकि, अब WhatsApp के नए अपडेट (How to Exit WhatsApp Group without Members Knowing) के तहत ग्रुप से निकलने पर किसी को भी जानकारी नहीं हो सकेगी। नए अपडेट के तहत यूजर व्हाट्सएप्प ग्रुप को चुपचाप छोड़ा जा सकेगा और ग्रुप के बाकी सदस्यों को पता भी नहीं चलेगा।
अब हर किसी को नहीं शो होंगे ऑनलाइन
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर और पेश कर दिया गया है जिसके तहत आप खुद तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपको ऑनलाइन (WhatsApp Online Status Hide) देख सकता है और कौन नहीं। ये अपडेट बिल्कुल वैसा ही है जैसा स्टेटस हाइड करने का ऑप्शन होता है। इसी तरह का फीचर प्रोफाइल शो (WhatsApp Profile Hide update) होने के लिए भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए यूजर्स को कई ऑप्शन दिए गए हैं और वो खुद चुन सकते हैं कि किस-किस को उनकी प्रोफाइल शो हो।
स्क्रीनशॉट लेने पर लगेगी पाबंदी
व्हाट्सएप्प पर एक खास अपडेट और जारी होने वाला है जिसके तहत कोई यूजर अन्य यूजर्स की चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा। WhatsApp ने मैसेज के स्क्रीनशॉट पर पाबंदी लगा दी है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
18 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines