WhatsApp Passkey Feature For iOS: नॉर्मल पासवर्ड के साथ-साथ आजकल पासकीज का भी यूज किया जाने लगा है। कई Websites और ऐप्स में सिक्योरिटी के लिए इस ऑप्शन का यूज किया जा रहा है। कई टेक दिग्गज, जैसे कि Google और मेटा, अपने यूजर्स को अपने अकाउंट सिक्योर रखने के लिए पासकी का यूज करने के लिए कह रहे हैं। मेटा ने पिछले साल एंड्रॉयड व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पासकी को पेश किया था। अब, व्हाट्सएप इस फीचर को जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए लाने की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट में आया सामने
हाल ही में सामने आई WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए iOS ऐप के लिए पासकी फीचर पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को iOS 24.2.10.73 वर्जन पर स्पॉट किया गया है। साथ ही रिपोर्ट में इस फीचर के कुछ स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं। स्क्रीनशॉट से ये भी पता चलता है कि व्हाट्सएप एक नया सेक्शन भी तैयार कर रहा है जहां यूजर्स अपने खुद के पासकी को कॉन्फ़िगर कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
लॉगिन प्रोसेस होगा आसान
यह पासकी कॉन्फ़िगरेशन लॉगिन प्रोसेस को काफी आसान बना देगा, जिससे अकाउंट में लॉग इन करने के लिए 6-डिजिट कोड की भी जरूरत नहीं होगी। पासकी को कॉन्फ़िगर करने के बाद, यूजर्स अपने मौजूदा ऑथेंटिकेशन के तरीकों जैसे फेस आईडी, टच आईडी या डिवाइस पासवर्ड का यूज करके अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकेंगे।
ये भी जान लो, क्या है पासकी?
पासकी एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को हर बार 6-डिजिट कोड एंटर किए बिना अपने अकाउंट में लॉग इन करने की सुविधा देता है। बता दें कि इसे Apple, Google और Microsoft के कोलैबोरेशन से FIDO Alliance द्वारा तैयार किया गया है जो एक सेफ टेक्नोलॉजी का यूज करता है। ये फीचर यूज को पासवर्ड के बजाय बायोमेट्रिक या Face से ही वेरिफिकेशन करने में सक्षम बनाता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines