WhatsApp Online Status Hide Process: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए ऐप के हर अपडेट और फीचर्स को जानना जरूरी है। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए तमाम फीचर्स को जारी करता रहता है। साथ ही यूजर्स की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत यूजर्स के अनुभव को भी बेहतर बनाने की लगातार कोशिश रहती है।
हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक फीचर रोल आउट किया है जिसके तहत यूजर्स अब चुनिंदा लोगों को ही ऑनलाइन स्टेटस शो कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे?
क्या है WhatsApp का ऑनलाइन स्टेटस?
व्हाट्सएप पर पहले लास्ट सीन को हाइड करने का ऑप्शन था जिसके बाद यूजर्स कॉन्टैक्ट लिस्ट से लास्ट सीन को हाइड कर सकते थे और फिर किसी को भी आपके एक्टिव होने की जानकारी नहीं हो पाती थी। वहीं, अब एक फीचर ऑनलाइन स्टेटस को हाइड करने का है। कॉन्टैक्ट लिस्ट से चुनिंदा यूजर्स के लिए ऑनलाइन स्टेटस हाइड कर सकते हैं या फिर जिन्हें अपना ऑनलाइन होना शो करना चाहते हैं वो भी इस फीचर की मदद से शो कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस छुपाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले व्हाट्सएप ऐप को फोन में ओपन करें।
- सीधे हाथ के ऊपर की तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Settings’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ‘Last Seen and Online’ पर क्लिक करें और फिर कई ऑप्शन्स शो होंगे।
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद मल्टीपल ऑप्शन शो होंगे। इनमें से आप अपने अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। सभी को दिखाने के लिए “Everyone” सिलेक्ट करें। किसी को भी शो नहीं करना चाहते तो “Nobody” पर क्लिक करें। “My Contacts Except” को सेलेक्ट करने पर चुनिंदा लोगों से ऑनलाइन स्टेटस हाइड होगा और चुनिंदा लोगों को शो हो सकेगा कि आप कब-कब ऑनलाइन हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के 3 फीचर्स हैं कमाल, अपनाने पर राजधानी ट्रेन की तरह चलेगा इंस्टेंट मैसेज ऐप
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
8 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
12 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
17 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
19 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines