WhatsApp on Apple Watch: WhatsApp ने आखिरकार Apple Watch के लिए अपनी आधिकारिक ऐप लॉन्च कर दी है. अब यूजर्स को सिर्फ नोटिफिकेशन देखने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे सीधे अपनी घड़ी से चैट, वॉइस मैसेज और कॉल नोटिफिकेशन तक संभाल सकेंगे. इसका मतलब है कि अब हर बार मैसेज आने पर आपको फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं इस नए अपडेट की पूरी जानकारी और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
कौन से Apple Watch मॉडल पर चलेगी WhatsApp ऐप
नई WhatsApp ऐप Apple Watch Series 4 या उसके बाद के मॉडल्स पर काम करेगी. इसके लिए आपकी वॉच में watchOS 10 या उससे नया वर्जन होना चाहिए. साथ ही, आपके iPhone में iOS 9.1 या उससे ऊपर का वर्जन और WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल होना जरूरी है.
अगर आपके पास सेल्युलर Apple Watch है, तो आप बिना फोन साथ रखे भी मैसेज और कॉल हैंडल कर सकेंगे- खासतौर पर रनिंग या वर्कआउट के दौरान यह काफी काम आएगा.
कैसे करें Apple Watch में WhatsApp इंस्टॉल
अगर आपके iPhone में “ऑटोमैटिक डाउनलोड्स” ऑन हैं, तो WhatsApp अपने-आप Apple Watch पर इंस्टॉल हो जाएगी.
अगर नहीं, तो इसे मैन्युअली दो तरीकों से इंस्टॉल किया जा सकता है–
ऑप्शन 1: सीधे Apple Watch से
- वॉच में Digital Crown दबाकर App Menu खोलें
- App Store आइकन पर टैप करें
- सर्च बार में WhatsApp टाइप करें
- Install पर टैप करें
ऑप्शन 2: iPhone की Watch App से
- iPhone पर Watch App खोलें
- My Watch टैब में जाएं
- नीचे स्क्रॉल करके “WhatsApp” खोजें
- Install पर टैप करें
Apple Watch पर WhatsApp में क्या-क्या कर सकते हैं
नया ऐप अब सिर्फ नोटिफिकेशन दिखाने तक सीमित नहीं है. इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं:
- पूरे मैसेज पढ़ें: अब छोटे नोटिफिकेशन की बजाय पूरा चैट थ्रेड देखा जा सकता है.
- इमोजी रिएक्शन भेजें: किसी भी मैसेज पर तुरंत इमोजी से रिएक्ट करें.
- जल्दी रिप्लाई करें: वॉइस डिक्टेशन, स्क्रिबल या क्विक रिप्लाई के जरिए जवाब भेजें.
- वॉइस नोट भेजें: सीधे वॉच के माइक से ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड कर भेजें.
- कॉल नोटिफिकेशन देखें: कॉल आने पर स्क्रीन पर नाम दिखाई देगा, जिसे आप डिक्लाइन भी कर सकते हैं.
- फोटो और स्टिकर्स देखें: अब चैट में आए मीडिया फाइल्स वॉच स्क्रीन पर दिखेंगे.
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: सभी मैसेज और कॉल WhatsApp की सुरक्षा नीति के तहत पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.
नोटिफिकेशन सेटअप कैसे करें
अगर आप चाहते हैं कि WhatsApp के सभी नोटिफिकेशन आपकी वॉच पर समय पर आएं, तो इन सेटिंग्स का ध्यान रखें:
iPhone पर:
- Bluetooth ऑन करें
- Apple Watch को कनेक्ट रखें
- Settings → WhatsApp → Notifications पर जाएं
- Allow Notifications को ऑन करें
- सभी अलर्ट (Lock Screen, Notification Center, Banners) इनेबल करें
Watch App में:
- iPhone पर Watch App खोलें
- Notifications सेक्शन में जाएं
- Mirror iPhone alerts from के नीचे WhatsApp को ऑन करें
अब जब भी वॉच पर नोटिफिकेशन आए, आप Reply दबाकर सीधे जवाब दे सकते हैं- चाहे डिक्टेशन से, स्क्रिबल से या क्विक रिप्लाई से.
ये भी पढ़ें- Apple Watch ने बचाई जान: MP के 26 साल के साहिल ने बताया कैसे स्मार्टवॉच बनी लाइफसेवर
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
6 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
7 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
9 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
13 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines