Whatsapp New Update: व्हाट्सएप भारत समेत दुनिया भर में सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन में से एक है। मेटा के स्वामित्व वाला ये ऐप समय समय पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के शानदार फीचर्स रोल आउट करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने ऐप में HD फोटो शेयर, वॉइस नोट के लिए व्यू वन्स फीचर समेत कई फीचर्स को प्लेटफार्म पर ऐड किया है। वहीं अब कंपनी ने बेहतर इंटरैक्शन के लिए एक नए स्टेटस इंटरफेस को पेश किया है जिसमें Channel Updates नए लुक में दिख रहे हैं।
आ गया नया इंटरफेस
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला ऐप बेहतर इंटरैक्शन के लिए स्टेटस के रूप में शेयर किए गए चैनल अपडेट के लिए एक नया इंटरफेस पेश कर रहा है। ये नया इंटरफेस अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google Play Store से आप अपने ऐप को अपडेट करके इस न्यू इंटरफेस का मजा ले सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नया यूआई अपडेट एंड्रॉयड ऐप के वर्जन 2.24.1.6 में उपलब्ध है।
वीडियो से जानें WhatsApp के 10 Amazing New Features
कैसे मदद करेगा ये अपडेट?
इस नए इंटरफेस से यूजर्स को यह पहचानने में मदद मिलेगी कि अपडेट व्हाट्सएप चैनल से आया है। हालांकि कुछ यूजर्स को अभी ये न्यू इंटरफेस का अपडेट नहीं मिला है। आपको ये फीचर मिला या नहीं? इसे चेक करने के लिए एक चैनल अपडेट को स्टेटस की तरह पोस्ट करें। इसके बाद अगर आपको भी ऐप में एक नया यूआई दिख रहा है तो मुबारक हो आपको भी ये न्यू इंटरफेस अपडेट मिल चुका है। इससे पहले कंपनी ने चैनल अपडेट को स्टेटस में शेयर करने का ऑप्शन दिया था।
आ रहा ये फीचर भी…
इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि ने कंपनी ने इस अपडेट के साथ एक बग को भी फिक्स किया है। इस अपडेट के अलावा कंपनी एक और धांसू फीचर पर काम कर रही है जिसके जरिए आप जल्द ही एक क्लिक पर अपने व्हाट्सएप स्टेटस को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे। इससे स्टेटस शेयरिंग प्रोसेस और भी आसान हो जाएगा।
वीडियो से जानें WhatsApp के 5 New Update
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines