WhatsApp New Update: व्हाट्सएप के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स को रोल आउट कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ग्रुप वॉयस चैट नाम से एक नया फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर पहले केवल बड़े ग्रुप्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे छोटे ग्रुप्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Android के लिए WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.25.22 अपडेट में ये फीचर दिख रहा है जबकि कुछ को स्टेबल वर्जन में भी ये फीचर मिल गया है। हमें भी ये फीचर स्टेबल वर्जन में मिल गया है और आने वाले दिनों में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
क्या है नया वॉयस ग्रुप चैट फीचर?
दरअसल ये फीचर ग्रुप कॉल का एक बेहतर अपग्रेड वर्जन है, जो पार्टिसिपेंट्स को बिना किसी रिंगिंग के वॉयस चैट में ऐड होने की सुविधा देता है। जैसे ही कोई वॉयस चैट शुरू होती है, तो यह ग्रुप के मेंबर्स को केवल एक पुश नोटिफिकेशन भेजता है, जिससे कॉल शुरू हो गई है इसकी जानकारी मिल जाती है।
नए अपग्रेड और फीचर्स
- फ्लोटिंग एक्शन बटन: नए अपडेट के बाद ग्रुप चैट स्क्रीन में मैसेज भेजने वाले बटन के ठीक ऊपर एक नया फ्लोटिंग बटन दिखाई दे रहा है। इससे वॉयस चैट का इस्तेमाल करना और भी मजेदार और आसान हो गया है।
- जेस्चर-बेस्ड वॉयस चैट: जैसे ही स्क्रॉल जेस्चर पूरा होता है तो यूजर्स अब ग्रुप में वॉयस चैट शुरू कर सकते हैं।
- छोटे ग्रुप्स को मिला फीचर: शुरुआत में यह फीचर सिर्फ 32 मेंबर्स से बड़े ग्रुप्स के लिए था, लेकिन अब इसे छोटे ग्रुप्स में भी उपलब्ध कराया गया है।
- ऑटोमैटिक ऑफ: अगर वॉयस चैट शुरू होने के बाद 60 मिनट तक कोई भी इसमें ऐड नहीं होता है, तो यह कॉल अपने आप एंड हो जाएगी।’
कैसे यूज करें वॉयस ग्रुप चैट फीचर?
- सबसे पहले अपना WhatsApp ऐप ओपन करें।
- इसके बाद किसी भी ग्रुप चैट को ओपन करें।
- वॉयस चैट स्टार्ट करने के लिए फ्लोटिंग एक्शन बटन पर टैप करें।
- यही नहीं आप स्क्रॉल जेस्चर का इस्तेमाल करके भी वॉयस चैट स्टार्ट कर सकते हैं।
- चैट शुरू होने के बाद सभी मेंबर्स को एक पुश नोटिफिकेशन मिलेगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines