Whatsapp New Update: क्या आप भी व्हाट्सएप का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसे में कई बार आपके कुछ जरूरी मैसेज छूट जाते हैं? तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी आपकी इस समस्या को खत्म करने के लिए एक कमाल का अपडेट ला रही है। जी हां, व्हाट्सएप पर जल्द ही एक नया मैसेज रिमाइंडर फीचर आ रहा है जो आपको किसी भी अनरीड मैसेज के बारे में अलर्ट भेजेगा।
आसान शब्दों में कहें तो अगर आपको किसी मीटिंग या पार्टनर का जरूरी मैसेज मिला है और आप उसको देखना भूल गए हैं तो अब इस नए फीचर की मदद से आपको ऐसे मैसेज का अलर्ट टाइम पर मिलेगा। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
कैसे काम करता है मैसेज रिमाइंडर फीचर?
- अनरीड मैसेज ट्रैकिंग: यह फीचर आपके सभी अनरीड मैसेज को ट्रैक करता है।
- टाइम टाइम पर अलर्ट: यह आपको समय-समय पर इन अनरीड मैसेज के बारे में नोटिफिकेशन भेजता है।
- आसान इस्तेमाल: व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर आप इसे अपनी आसानी से ऑन कर सकते हैं।
इस फीचर कैसे होगा फायदा?
ये फीचर कहीं न कहीं आपका बहुत ज्यादा टाइम बचाएगा। आपको बार-बार अपने मैसेज चेक करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा आप कभी भी कोई इम्पोर्टेन्ट मैसेज मिस नहीं करेंगे। इसके साथ ही आपकी चैट्स हमेशा ऑर्गनाइज रहेंगी। चलिए अब इसके यूज करने का तरीका भी जानते हैं…
कैसे यूज करें मैसेज रिमाइंडर फीचर?
- इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करने होगा।
- इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं।
- यहां आपको नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाना होगा।
- नए अपडेट के बाद इधर आपको मैसेज रिमाइंडर फीचर दिख जाएगा, इसे ऑन कर लें।
ये भी पढ़ें : सेकंड हैंड iPhone खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 3 चीजें, नहीं तो लग सकती है हजारों रुपये की चपत!
टेस्टिंग फेज में फीचर
अगर आप व्हाट्सएप का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं तो इन यूजर्स के लिए कंपनी ने इसे रोल आउट कर दिया है। फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। इस नए जबरदस्त फीचर के साथ, व्हाट्सएप ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वह अपने यूजर्स का कितना ख्याल रखता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines