WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किया तगड़ा फीचर! क्या आपको मिला?

Whatsapp New Update: WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक धांसू फीचर को रोल आउट कर दिया है। आइये जानते हैं इस बार क्या मिला खास…

Whatsapp New Update
विज्ञापन

Whatsapp New Update: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्मों WhatsApp पर कंपनी ने फिर एक बार जबरदस्त फीचर को रोल आउट किया है। जिसके जरिए आप अब हाई क्वालिटी मीडिया फाइल्स को एक क्लिक में किसी को भी भेज सकते हैं। हालांकि ये अपडेट केवल आईफोन यूजर्स के लिए ही है। जी हां, कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय समय पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसी तरह के फीचर्स को ऐड करती रहती है। कंपनी काफी समय से इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी। जिसे अब आखिरकार रोल आउट कर दिया गया है।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एन्हांसमेंट फीचर यूजर्स को हाई क्वालिटी के साथ फोटो और वीडियो को तुरंत शेयर करने की सुविधा देगा। लेटेस्ट अपडेट (संस्करण 23.24.73) के साथ, यह फीचर अब सभी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि अगर आपको ये फीचर अभी तक नहीं मिला है तो तुरंत ऐप स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें।

विज्ञापन

वीडियो से देखें 10 Amazing New WhatsApp Features

इस फीचर का यूज कैसे करें?

इस फीचर के जरिए आप हाई क्वालिटी में फोटोज, वीडियो के साथ ओरिजिनल क्वालिटी में डाक्यूमेंट्स भी भेज सकते हैं। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले किसी एक चैट को ओपन करें। यहां से डॉक्यूमेंट या Photo और Video को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको टॉप पर हाई क्वालिटी (HD) में भेजने का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आप किसी को भी हाई क्वालिटी फोटो, Video और डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं।

आने वाला है ये फीचर भी

इसके अलावा इस नए अपडेट में iPhone पर WhatsApp यूजर्स को कुछ और फीचर्स भी मिलने वाले हैं। जैसे अब आप बड़े ग्रुप्स में सभी को कॉल किए बिना वॉयस चैट शुरू कर सकते हैं। साथ ही कंपनी एक नए फीचर की भी काम कर रही है जिसके जरिए आप अपना फोन नंबर हाईड कर सकेंगे। हालांकि ये फीचर कब तक उपलब्ध होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

वीडियो से जानें 5 WhatsApp New Update

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ