WhatsApp New Update: सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक के बाद नए-नए फीचर को पेश करते रहता है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में व्हाट्सएप चैनल फीचर पेश किया है, जहां यूजर्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर की तरह लोकप्रिय लोगों का भी मैसेज प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है और दावा करता है कि प्लेटफॉर्म यूजर की डाटा को बिलकुल सुरक्षित रखता है। अब, व्हाट्सएप एक और खास फीचर पेश करने की तैयारी में है, जो अकाउंट को और सिक्योर बनाएगा।
व्हाट्सएप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से घोषणा की है कि वह एक अकाउंट को और ज्यादा सिक्योर और यूजर को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए एक पास की फीचर पर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म ने एक्स पर लिखा, ”एंड्रॉइड यूजर्स पासकी के साथ आसानी से और सुरक्षित रूप से अकाउंट को लॉग इन कर सकते हैं। केवल आपका फेस, फिंगर प्रिंट या पिन ही आपके व्हाट्सएप अकाउंट को अनलॉक करता है।”
‘Passkeys’ को ऐसे कर सकेंगे एक्टिव
1. सबसे पहले व्हाट्सएप पर सेटिंग्स मेनू ओपेन करें।
2. इसके बाद ‘पास की’ मेनू को चुनें।
3. फिर पास की को क्रिएट करें।
4. इसके बाद एजुकेशनल पॉपअप पर जाएं जो बताता है कि पास की कैसे काम करती है।
यह भी पढ़ेंः महज 2 घंटे में ठीक होगा Nothing Phone, कंपनी ने इस शहर में खोला अपना पहला सर्विस सेंटर
5. ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
6. आपको Google पासवर्ड मैनेजर से एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें आपसे एक व्हाट्सएप पासकी सेट करने का अनुरोध किया जाएगा।
7. अपने फोन पर स्क्रीन लॉक सुविधा का उपयोग करके लॉग इन करने के लिए, “जारी रखें” और फिर “स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें” चुनें।
8. अब आप अपने संदर्भ के लिए अपना व्हाट्सएप पासकी प्रदर्शित देख सकते हैं।
फिलहाल व्हाट्सएप के इस नए फीचर को सभी मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द इसे सभी यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines