महज 2 घंटे में ठीक होगा Nothing Phone, कंपनी ने इस शहर में खोला अपना पहला सर्विस सेंटर
Nothing Service Centre: नथिंग ने भारत में अपना पहला सर्विस सेंटर खोला है। इस सेंटर में नथिंग फोन महज 2 घंटे में ठीक किया जाएगा।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Nothing Service Centre: आईफोन, गूगल, वनप्लस के स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाली दिग्गज मोबाइल फोन निर्माता नथिंग भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने अपने ट्रांसपेरेंट फोन पेश कर के मार्केट में धमाल मचा दिया है। ग्राहकों से गूगल फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने नथिंग फोन 2 को पेश किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
इस बीच नथिंग ने अपने यूजर्स को और अधिक सुविधा पहुंचाने के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के इंदिरा नगर में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोला है। इस सर्विस सेंटर की खास बात ये है कि ग्राहकों को महज 2 घंटे के भीतर प्रोडक्ट रिपेयर होकर मिल जाएगा। कंपनी की योजना आने वाले दिनों में भारत के अन्य शहरों में 4 और ऑफिशियल सर्विस सेंटर खोलने की है।
नथिंग का नया सर्विस सेंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा। सिर्फ रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन ये स्टोर बंद रहेगा। इस सर्विस सेंटर की एक और खास बात ये है कि ग्राहक यहां Arcade गेमिंग का भी मजा ले सकेंगे। इस सर्विस सेंटर में एक साथ 20 लोग रुक सकते हैं।
यह स्मार्टफोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन में 6.7 inch का Full HD+ Display, 50 MP(OIS) +50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इतना ही नहीं नथिंग का ये नया डिवाइस 4700 mAh Lithium ion Battery और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 Processor से लैस आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: