WhatsApp New Update: WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। इस ऐप के दीवाने आपको आज हर जगह मिल जाएंगे। अब, ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Android यूजर्स के लिए अपने स्टेटस अपडेट फीचर के लिए एक नया इंटरफेस ला रहा है। इतना ही नहीं कंपनी मैसेज को आसानी से समझने के लिए भी एक खास फीचर ला रही है। ये दोनों अपडेट, Android पर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किए गए हैं। कंपनी नए अपडेट के साथ स्टेटस में एक क्लीन और बेहतर इंटरफेस ऑफर करने की तैयारी कर रही है। चलिए पहले स्टेटस अपडेट के बारे में जानें…
स्टेटस अपडेट में हुआ ये बदलाव
WA बीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट बीटा वर्जन, Android 2.24.15.11 के लिए WhatsApp बीटा, पर यूजर्स को स्टेटस अपडेट के साथ इंटरैक्ट करने के तरीके में बदलाव किया गया है। स्टेटस अपडेट स्क्रीन के टॉप सेक्शन को फिर से डिजाइन किया गया है। कंपनी पहले से ही iOS पर ऐसा इंटरफेस दे रही है। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से नेविगेशन को बेहतर किया गया है। पहले, स्टेटस अपडेट स्क्रीन के टॉप पर ओवरफ़्लो मेनू में कई ऑप्शन होते थे। जिसे अब नए अपडेट में बदला जा रहा है।
मैसेज समझना हुआ आसान
इतना ही नहीं कंपनी जल्द ही WhatsApp पर मैसेज को समझना और आसान करने जा रही है। दरअसल जल्द ही ऐप पर ट्रांसलेट फीचर आ रहा है। इसकी मदद से आपको किसी मैसेज को समझने के लिए किसी और ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। आप चैट के अंदर ही एक छोटा सा स्टेप फॉलो करके मैसेज को हिंदी या इंग्लिश में पढ़ सकेंगे। इस फीचर में हिंदी लैंग्वेज का सपोर्ट इसे काफी ज्यादा खास बना रहा है।
कॉलिंग में हुआ बदलाव
इससे पहले एक पिछले अपडेट में कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए अपने ऐप पर कॉलिंग इंटरफेस में बदलाव किया था। ये नया कॉलिंग अपडेट देखने में काफी शानदार लग रहा है। हालांकि अगर आपको नया इंटरफेस नहीं मिला है तो तुरंत अभी अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करें। इसके बाद भी अगर आपको न्यू कॉलिंग इंटरफेस नहीं मिलता तो कुछ दिन और इंतजार कर लें क्योंकि कंपनी धीरे-धीरे नया अपडेट रोल आउट कर रही है। इसमें कुछ हफ्तों का वक्त लग सकता है।
ये भी पढ़ें : DSLR जैसे कैमरे, AI-पावर्ड फीचर्स और मिनटों में होंगे चार्ज, HONOR ला रहा आज दो दमदार फोन
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
14 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines