WhatsApp New Update for Status: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी ने भी पिछले कुछ वक्त में मैसेजिंग ऐप के अंदर कई बड़े बदलाव किए हैं। मैसेज एडिट करने से लेकर स्टेटस में ऑडियो शेयर तक कई फीचर्स को प्लेटफार्म पर ऐड किया गया है। वहीं, इन दिनों कंपनी एक और धांसू फीचर या कहें एक कमाल के अपडेट पर काम कर रही है जिसके बाद Status सेक्शन पूरी तरह से बदल जाएगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
स्टेटस में नया इंटरफेस
दरअसल प्लेटफॉर्म अब स्टेटस अपडेट ट्रे के लिए एक नए इंटरफेस की टेस्टिंग कर रहा है। Android 2.24.10.10 बीटा अपडेट में ये नया इंटरफेस देखा गया है, नया स्टेटस ट्रे बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है। WABetaInfo के अनुसार, अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं Voltas, Blue Star समेत ये 1.5 टन 5 स्टार AC
मिलेगी ये खास सुविधा
नया डिजाइन यूजर्स को स्टेटस टैब ओपन करते समय किसी स्टेटस को एक तरह से छोटे प्रीव्यू में देखने की सुविधा देगा। अभी इस तरह का स्टेटस इंटरफेस हमें फेसबुक के स्टोरी पर देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि नए अपडेट का कुछ यूजर्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मौजूदा इंटरफेस चैनल अपडेट के बाद से काफी ज्यादा खराब हो गया है जिसकी वजह से कई बार तो कुछ स्टेटस भी मिस हो जाते हैं लेकिन ये अपडेट इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
आ रहा ये कमाल का फीचर
इसके अलावा कंपनी इन दिनों कम्युनिटी ग्रुप चैट को हाईड करने के ऑप्शन पर भी काम कर रही है। Android 2.24.10.13″ अपडेट में इस फीचर को देखा गया है। हालांकि अभी ये फीचर टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन में अपने यूजर्स के लिए इन-ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसी तरह के कई नई फीचर्स पर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
14 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
15 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
17 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
18 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
21 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines