WhatsApp पर आ रहा है धांसू अपडेट, बदल जाएगा Status सेक्शन; देखें नया लुक

WhatsApp New Update for Status: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही मैसेजिंग ऐप के Status सेक्शन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसका नया लुक भी सामने आ गया है। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Update for Status

WhatsApp New Update for Status: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी ने भी पिछले कुछ वक्त में मैसेजिंग ऐप के अंदर कई बड़े बदलाव किए हैं। मैसेज एडिट करने से लेकर स्टेटस में ऑडियो शेयर तक कई फीचर्स को प्लेटफार्म पर ऐड किया गया है। वहीं, इन दिनों कंपनी एक और धांसू फीचर या कहें एक कमाल के अपडेट पर काम कर रही है जिसके बाद Status सेक्शन पूरी तरह से बदल जाएगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

स्टेटस में नया इंटरफेस

दरअसल प्लेटफॉर्म अब स्टेटस अपडेट ट्रे के लिए एक नए इंटरफेस की टेस्टिंग कर रहा है। Android 2.24.10.10 बीटा अपडेट में ये नया इंटरफेस देखा गया है, नया स्टेटस ट्रे बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है। WABetaInfo के अनुसार, अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

मिलेगी ये खास सुविधा

नया डिजाइन यूजर्स को स्टेटस टैब ओपन करते समय किसी स्टेटस को एक तरह से छोटे प्रीव्यू में देखने की सुविधा देगा। अभी इस तरह का स्टेटस इंटरफेस हमें फेसबुक के स्टोरी पर देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि नए अपडेट का कुछ यूजर्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मौजूदा इंटरफेस चैनल अपडेट के बाद से काफी ज्यादा खराब हो गया है जिसकी वजह से कई बार तो कुछ स्टेटस भी मिस हो जाते हैं लेकिन ये अपडेट इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

आ रहा ये कमाल का फीचर

इसके अलावा कंपनी इन दिनों कम्युनिटी ग्रुप चैट को हाईड करने के ऑप्शन पर भी काम कर रही है। Android 2.24.10.13″ अपडेट में इस फीचर को देखा गया है। हालांकि अभी ये फीचर टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन में अपने यूजर्स के लिए इन-ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसी तरह के कई नई फीचर्स पर काम कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ