Whatsapp New Update Features: लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए खास फीचर्स की घोषणा करते रहता है। अब, एक बार फिर प्लेटफॉर्म ने कुछ ऐसी तैयारी की है, जो यूजर्स को फिदा कर देगा। दरअसल, कथित तौर पर व्हाट्सएप नए कलर और आइनक के साथ नया डिजाइन किया गया इंटरफेस पेश कर रहा है। हालांकि, अभी ये फीचर चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नए इंटरफेस के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का लक्ष्य यूजर को और बेहतर अनुभव प्रदान करना और प्लेटफॉर्म को आकर्षक बनाना है।
बदला हुआ दिखेगा Whatsapp
WABetaInfo की रिपोर्ट से पता चला है कि आधिकारिक चेंजलॉग में अभी भी चैनल को फाइंड और फॉलो करने की क्षमता के संबंध में पिछले अपडेट में जारी किए गए कुछ फीचर्स का उल्लेख है, जिनकी घोषणा iOS 23.20.79 अपडेट के लिए व्हाट्सएप के साथ की गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप के नए इंटरफेस का इस्तेमाल शुरुआत में चुनिंदा यूजर्स कर सकेंगे। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने इस तरह की खबरों के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ेंः त्योहारी सीजन में Reliance Jio का तोहफा, पेश किया खास प्लान, मिलेगा 730GB डेटा
WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए इंटरफेस में ऐप के मेन टिंट रंग के रूप में एक नया ग्रीन कलर शामिल है। इसके अलावा, नए डिजाइन किए गए आइकन ऐप सेटिंग्स और चैट इंफॉर्मेशन स्क्रीन (Chat Information Screen) के अंदर उपलब्ध हैं। अगर आपके मोबाइल फोन में यह सुविधा नहीं है तो इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। संभावना है कि आने वाले दिनों में नए इंटरफेस को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। iOS यूजर्स ऐप स्टोर से व्हाट्सएप को इंस्टॉल करके नए कलर और आइकन इंटरफेस का आनंद ले सकते हैं।
Whatsapp Chanel
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने हाल ही में व्हाट्सएप चैनल फीचर पेश किया था, जो वर्तमान में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सएप का यह फीचर यूजर को इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स सहित अन्य प्लेटफॉर्म की तरह लोगों को फॉलो करने की सुविधा प्रदान करता है। उदाहरण के तौर पर समझे तो व्हाट्सएप चैनल पर आप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य पॉपुलर लोगों की आईडी को फॉलो कर सकते हैं और उनकी संदेशों को प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में, व्हाट्सएप चैनल के भीतर टेक्स्ट संदेश, फोटो, वीडियो और GIF साझा करना संभव है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चैनल के अंदर अतिरिक्त तरह के मैसेज भेज सकेंगे।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines