WhatsApp New Update: इमेजिन करें आप सुबह उठें और आप ऑफिस जाने के लिए तैयार हैं और अब आपने किसी को मैसेज भेजने के लिए अपना व्हाट्सएप ओपन किया, लेकिन बहुत सारे Unread Message आपका इंतजार कर रहे हैं। यह कभी-कभी दिमाग घुमा देता। खैर, ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप अब इस समस्या का समाधान करने पर काम कर रहा है। नेक्स्ट अपडेट में, कंपनी यूजर्स को नए मैसेज के लिए नोटिफिकेशन्स मैनेज करने की सुविधा दे सकती है। WA बीटा इन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अपडेट Google Play Store पर उपलब्ध एंड्रॉइड वर्जन 2.24.11.13 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया है।
फीचर अभी टेस्टिंग फेज में
इस अपडेट में सबसे खास बात यह है कि जब भी ऐप ओपन किया जाता है तो Unread Message काउंट इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद इसे खुद ही क्लीन कर देता है। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। इस अपडेट से यूजर्स को हर बार ऐप खोलने पर नोटिफिकेशन काउंट को रीसेट करके अपने आने वाले मैसेज को ज्यादा अच्छे ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी। WA बीटा इन्फो द्वारा शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट में भी ये फीचर दिखाई दे रहा है जिसमें नए फीचर का यूज करके आप Unread Message काउंट को ऑटोमेटिक क्लीन कर सकते हैं।
इन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद
कहा जा रहा है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जिन्हें दिनभर ढेरों मैसेज आते हैं। ग्रुप चैट में अक्सर सबसे ज्यादा Unread Message बढ़ जाते हैं। जिसमें से ज्यादातर तो रिलेवेंट भी नहीं होते। Unread Message काउंट को रीसेट करके, यूजर्स नए मैसेज को प्रायोरिटी दे सकते हैं। कंपनी लगातार यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक से बढ़कर एक फीचर लाने की तैयारी में है। अब देखना ये होगा की कंपनी इसे कब तक रोल आउट करती है।
रोल आउट हुआ ये फीचर
इसके अलावा, व्हाट्सएप ने हाल ही में चैट फिल्टर ऑप्शन को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ये फ़िल्टर यूजर्स को उनकी चैट मैनेज करने में मदद करता है। व्हाट्सएप वेब पर भी चैट अब ऑल, अनरीड और ग्रुप में स्प्लिट की जा सकती है। इस नए फीचर के साथ, लोग अपने पसंदीदा कांटेक्ट के साथ तेजी से जुड़ सकते हैं और ग्रुप्स के लिए एक अलग फ़िल्टर होने से कोई भी अन्य ग्रुप में मिले मैसेज को आसानी से चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines