WhatsApp New Update: क्या आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं? करते ही होंगे गर्लफ्रेंड के प्यारे मैसेज से लेकर बॉस की फटकार आजकल इसी प्लेटफार्म पर सुनने को मिलती है। ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पिछले कुछ वक्त में तेजी से पॉपुलर हुआ है। कपंनी ने भी इस ऐप में कई नए फीचर्स को पेश किया है, जिसने ऐप के इस्तेमाल को और भी आसान बना दिया है। हाल ही में कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए ChatGPT जैसा AI चैट बोट भी पेश किया था। हालांकि अभी ये सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं, कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए अब ऐप में दो नए बदलाव करने जा रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
New Sticker Creation Shortcut
पहले अपडेट की बात करें तो कंपनी प्लेटफार्म पर स्टिकेर्स शेयर करने वालों के लिए एक नया ऑप्शन ला रही है जिससे अब स्टीकर बनाना और भी आसान हो जाएगा। हाल ही में सामने आई WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नया Sticker Creation Shortcut ला रही है जिसे Sticker सेक्शन में देखा गया है। कंपनी ने इस नए अपडेट को Android वर्जन 2.24.10.23 में बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Update: नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट, कंपनी ला रही है कमाल का अपडेट
जल्द होगा रोल आउट
रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें व्हाट्सएप के स्टीकर सेक्शन में अब नॉर्मल स्टिकर क्रिएशन टूल के साथ AI बेस्ड Sticker Creation Shortcuts देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी ये पूरी तरह से साफ नहीं है कि ये किस तरह से काम करेगा। आने वाले दिनों में कंपनी इसे स्टेबल वर्जन में रोल आउट कर सकती है।
आ रहा है अपीयरेंस सेक्शन
मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप पर ग्रीन कलर थीम को भी पेश किया था जो काफी यूजर्स को पसंद आया लेकिन कुछ यूजर्स इस अपडेट के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर कंपनी से इसे बदलने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं, जिसके बाद अब कंपनी जल्द ही इस समस्या को सुलझाने के लिए एक और बड़ा अपडेट ला रही है। इस नए अपडेट के बाद सेटिंग में जल्द ही आपको एक नया अपीयरेंस सेक्शन देखने को मिलेगा। इस सेक्शन से आप व्हाट्सएप का थीम कलर बदल सकेंगे। यहां तक कि आपको इस सेक्शन में व्हाट्सएप को पांच अलग-अलग थीम में यूज करने की भी सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines