Whatsapp New Update 2024: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप भारत समेत दुनिया भर में काफी पॉपुलर है। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय-समय पर धांसू फीचर्स पेश करती रहती है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने एक ऐसी घोषणा की है, जिससे यूजर्स परेशान हैं। जी हां, व्हाट्सएप चैट बैकअप जल्द ही आपके जीड्राइव स्टोरेज स्पेस में काउंट होना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉइड डिवाइस के लिए अपनी टर्म्स एंड कंडीशंस को अपडेट किया था, लेकिन बदलाव कब लागू होगा, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
खरीदना पड़ सकता है स्टोरेज प्लान
हालांकि, द वर्ज की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप ने ऐप के बीटा वर्जन में बदलाव करने पहले ही शुरू कर दिए हैं। इसका मतलब है कि व्हाट्सएप बैकअप जिसमें चैट हिस्ट्री, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं, अब उन्हें जीड्राइव स्टोरेज में काउंट किया जाएगा, भले ही वे फ्री या पेमेंट लेवल पर हों। अगर आपके डिवाइस पर बहुत ज्यादा चैट्स, फोटो और वीडियो हैं तो आपको इसके लिए स्टोरेज प्लान्स भी खरीदने पड़ सकते हैं।
वीडियो से भी जानें Whatsapp Chat Backup and Restore 2024
2024 की पहली छमाही में लागू होगा बदलाव
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी कहा कि नया बदलाव 2024 की पहली छमाही में एंड्रॉइड पर सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए लागू होगा और उन्हें 30 दिन पहले इसकी सूचना दी जाएगी। ये नोटिफिकेशन ऐप के ‘चैट’ सेटिंग सेक्शन के अंदर ‘चैट बैकअप’ में एक बैनर पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें : आ गई Airbag वाली जबरदस्त जैकेट
ऐसे भी ले सकेंगे चैट बैकअप
जो यूजर्स जीड्राइव पर अपने व्हाट्सएप चैट का बैकअप नहीं लेना चाहते हैं, उनके लिए व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर टूल भी उपलब्ध होगा, जिसके जरिए आप अपने चैट का डाटा एक नए डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि इस टूल को यूज करने के लिए दोनों फोन का एक ही वाई-फाई पर होना जरूरी है, लेकिन यह स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन पर भी काम करता है।
वीडियो से भी जानें How to transfer WhatsApp Messeges From old to New Phone
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines