WhatsApp New Upcoming Features: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। पिछले कुछ वक्त से कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक नए फीचर्स को रोल आउट कर रही है। हाल ही में कंपनी ने वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर को रोल आउट किया है। ये नया फीचर वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करता है, जिससे यूजर मैसेज को सुनने के बजाय पढ़ सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के एन्क्रिप्शन के साथ भी आता है जो प्राइवेसी के मामले में भी इसे जबरदस्त बना देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कंपनी अभी ऐप में 3 और बदलाव करने जा रही है जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी जबरदस्त हो जाएगा। एक फीचर तो इतना जबरदस्त होगा कि ये आपका टाइम भी बचाएगा। चलिए इसके बारे में जानें…
Call Log Management Feature
व्हाट्सएप जल्द ही ऐप के अंदर एक कॉल लॉग मैनेजमेंट फीचर ला रहा है जिसके बाद आपको हर एक चैट के साथ अपनी कॉल को अच्छे से मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं आप कॉल लोग से किसी यूजर को हटा भी सकेंगे। जो लोग WhatsApp पर बहुत ज्यादा कॉलिंग करते हैं उनके लिए ये अपडेट काफी खास होने वाला है। यहां आपको कॉल से जुड़ी हर एक जानकारी काफी डिटेल में मिलेगी।
ये भी पढ़ें : Flipkart Black Friday सेल की डेट कंफर्म…iPhone, लैपटॉप समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80% तक Discount!
Camera Shortcut
व्हाट्सएप गैलरी शीट में एक कैमरा शॉर्टकट फीचर लाने जा रहा है जो अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp बीटा 2.24.24.9 अपडेट के साथ WhatsApp फोटो और वीडियो एल्बम भेजने के लिए एक नया गैलरी इंटरफेस शुरू कर रहा है। यह अपडेट एक नया गैलरी इंटरफेस पेश करता है, जिससे यूजर्स एक साथ कई फोटो और वीडियो सेलेक्ट कर सकते हैं, जिससे एल्बम भेजने का प्रोसेस काफी आसान हो जाता है।
Reaction Tray
व्हाट्सएप पर जल्द ही कंपनी Reaction Tray में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp बीटा 2.24.22.16 अपडेट के साथ मेटा इमोजी का इस्तेमाल करके मैसेज पर रियेक्ट करने के लिए एक सुविधा शुरू कर रहा है। यह सुविधा यूजर्स को रिएक्शन ट्रे से सीधे अपने सबसे ज्यादा बार इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी तक पहुंचने की अनुमति देकर इस प्रोसेस को आसान करेगा। इससे काफी टाइम भी बचेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स डबल-टैप करके Reaction Tray का यूज कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines