हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp ला रहा है 3 जबरदस्त फीचर, AI एडिटिंग वाला टूल तो है सबसे कमाल

WhatsApp New Upcoming Features : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्लेटफार्म पर जल्द ही 3 नए फीचर्स आ रहे हैं। UPI QR कोड्स से लेकर AI एडिटिंग वाला टूल जल्द ही देखने को मिल सकता है। आइए सभी के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

WhatsApp New Upcoming Features : आज WhatsApp का इस्तेमाल भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए नए फीचर्स पेश करती रहती है। वहीं हाल ही में कंपनी को 3 नए फीचर्स की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। खास बात यह है कि इसमें से एक फीचर AI पावर से लैस दिख रहा है। जो फोटो एडिटिंग के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

साथ ही कंपनी UPI QR कोड्स को चैट लिस्ट से ही स्कैन करने का शानदार अपडेट ला रही है। तीसरे फीचर की बात करें तो कंपनी वौइस् नोट्स में बदलाव करने जा रही है। चलिए इन सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI-Powered Photo Editing

व्हाट्सएप इन दिनों एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को Artificial इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए अपनी फोटोज को एडिट करने की सुविधा देगा। इस फीचर की मदद से आप किसी भी फोटो को फिर से स्टाइल करने या इसे एक्सपैंड कर सकेंगे। इस बीच, कंपनी एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रही है जो यूजर्स को सीधे सर्च बार से कंपनी की ‘मेटा एआई’ सर्विस से सवाल पूछने की सुविधा देगा।

विज्ञापन

फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, इस फीचर को Android वर्जन 2.24.7.13 अपडेट के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी ये फीचर डेवलपिंग फेज में है। इस फीचर का इस्तेमाल अभी केवल बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं लेकिन टेस्टिंग पूरी होते ही कंपनी इसे सभी के लिए रोल आउट कर देगी।

चैट लिस्ट से स्कैन कर सकेंगे UPI QR कोड्स

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी चैट लिस्ट से ही यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए एक नया फीचर ला रही है। ये फीचर काफी यूजफुल होगा क्योंकि भारत में कई लोग पहले से ही पैसे भेजने और रिसीव करने के लिए व्हाट्सएप पेमेंट का यूज कर रहे हैं। इसलिए, यह अपडेट कई यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, जिससे उनके लिए ऐप के अंदर लेनदेन करना और भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

वॉइस नोट में होगा बदलाव

इसके अलावा कंपनी वॉइस नोट फीचर में बड़ा अपग्रेड करने जा रही है जहां आपको वॉइस नोट में क्या है इसकी जानकारी टेक्स्ट में वॉइस नोट के निचे देखने को मिल जाएगी। हालांकि ये फीचर शुरुआत में सिर्फ iOS यूजर्स के लिए लॉन्च होगा। कंपनी इसे बाद में android यूजर्स के लिए पेश करेगी। इस फीचर को Android 2.24.7.8 वर्जन पर स्पॉट किया गया है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola