WhatsApp Unified Call Hub: WhatsApp यूजर्स लंबे समय से कुछ खास कॉलिंग फीचर्स का इंतजार कर रहे थे. अब Unified Call Hub फीचर के आने से कॉल करना बहुत आसान हो गया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है.
WhatsApp for iOS में नया अपडेट
लेटेस्ट WhatsApp for iOS 25.27.73 वर्जन में यह नया फीचर शामिल है. WABetaInfo वेबसाइट के मुताबिक, इसके जरिए यूजर्स आसानी से नंबर डायल करके कॉल कर पाएंगे, और किसी का नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होगी.
स्क्रीनशॉट में दिखा नया डायलर
लंबे समय से संकेत मिल रहे थे कि WhatsApp में नया डायलर शामिल किया जाएगा. सामने आए स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि कॉलिंग अब और सुविधाजनक होगी. यूजर्स को कॉल लिस्ट, कॉल शेड्यूल करने का विकल्प और फेवरेट्स में मार्क करने का ऑप्शन मिलेगा.
नया फीचर ऐप में कैसे काम करेगा
कॉल टैब में पहले जैसी कॉल हिस्ट्री देखने के अलावा अब शेड्यूल किए गए कॉल्स भी दिखाई देंगे. नया डायलर फोन के डायलर की तरह काम करेगा, यानी नंबर डायल करने के बाद सीधे कॉल का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा फेवरेट टैब में आप उन लोगों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप अक्सर कॉल करते हैं.
फिलहाल केवल चुनिंदा यूजर्स को मिलेगा फीचर
अभी यह नया फीचर केवल चुनिंदा iOS यूजर्स को ही मिल रहा है. बाकी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. इतना तय है कि एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें- क्या WhatsApp से बेहतर है ये नया इंडियन ऐप? दे रहा इन फीचर्स का सपोर्ट, यहां देखें कंपेरिजन
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines