WhatsApp ने बदला Status देखने का तरीका! सिर्फ इन यूजर्स को मिला ये बड़ा अपडेट

WhatsApp New Status Preview Feature: क्या आप भी WhatsApp पर स्टेटस देखना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए कंपनी जल्द ही बड़ा अपडेट ला रही है। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Status Preview Feature
विज्ञापन

WhatsApp New Status Preview Feature: WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। भारत में तो इस ऐप के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। अब ये सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं है इसका इस्तेमाल करके आप पेमेंट से लेकर कई कामों को आसानी से कर सकते हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अब तो कंपनी ने मेटा AI को भी ऐड कर दिया है जो यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है।

कंपनी समय-समय पर ऐप में कई नए फीचर्स को पेश करती रहती है। अब एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जल्द ही प्लेटफॉर्म पर Status देखने का तरीका भी बदलने वाला है। दरअसल कंपनी स्टेटस के आगे एक थंबनेल ऐड करने जा रही है जहां से आप उस Status का छोटा प्रीव्यू देख पाएंगे।

Advertisment

बदल जाएगी स्टेटस ट्रे

इन दिनों प्लेटफॉर्म स्टेटस अपडेट ट्रे को फिर से डिजाइन करने पर काम कर रहा है और अब ताजा रिपोर्ट बताती हैं कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्टेटस अपडेट के लिए एक नया प्रीव्यू फीचर पेश कर रहा है। इसे फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया जा रहा है और जल्द ही बाकि यूजर्स के लिए रोल आउट होने की उम्मीद है।

WhatsApp

स्टेटस अपडेट प्रीव्यू फीचर

WA बीटा इंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नया स्टेटस अपडेट प्रीव्यू फीचर चैनल फॉलो करने वाले यूजर्स के लिए स्क्रीन के दाईं ओर थंबनेल की तरह दिखाई दे रहा है। यह डिजाइन हॉरिजॉन्टल लेआउट का यूज करके एक साफ-सुथरा अपडेट टैब ऑफर करता है। जो यूजर्स किसी भी चैनल को फॉलो नहीं करते हैं, उनके लिए WhatsApp ने स्टेटस अपडेट के लिए एक वर्टिकल लिस्ट पेश की है, जिसमें अब एक नया डिजाइन किया गया थंबनेल दिखता है जो प्रोफाइल फोटो को दिखाते हुए स्टेटस अपडेट का प्रीव्यू करता है।

विज्ञापन

इन यूजर्स के लिए उपलब्ध फीचर  

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि ये नया फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है जिन्होंने Google Play Store से Android के लिए WhatsApp बीटा का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल किया है। आने वाले दिनों में इसे और ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। हमारा सुझाव यही है कि अभी आप बीटा वर्जन को इनस्टॉल न करें क्योंकि नए अपडेट में बहुत सारे बग्स भी होते हैं जिससे आपका यूजर एक्सपीरियंस खराब हो सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ