हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp स्टेटस में एक और बदलाव, मेंशन के बाद मिला खास टूल; जानें कैसे करता है काम

WhatsApp New Feature: हाल ही में मेटा ने WhatsApp के स्टेटस सेक्शन में मेंशन फीचर को ऐड किया था जिसके बाद अब कंपनी एक और खास टूल बीटा यूजर्स के लिए लेकर आई है, जिसे जल्द ही सभी के लिए पेश किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

WhatsApp New Feature: पिछले कुछ वक्त में WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन गया है, जिसके 3.5 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी लगातार यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स ला रही है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने अब स्टेटस सेक्शन में बड़े बदलाव किया है। दरअसल, कंपनी ने एक नया क्रिएशन टूल पेश किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

स्टेटस क्रिएशन होगा और आसान

WhatsApp ने पहले ही स्टेटस में अपने खास लोगों को मेंशन करने और म्यूजिक ऐड करने वाला फीचर पेश किया था लेकिन अभी ये दोनों फीचर्स कुछ ही यूजर्स के लिए रोल आउट किए गए हैं। अब कंपनी स्टेटस क्रिएशन को और आसान बनाने के लिए नए टूल्स ऐड करने जा रही है।

WABetaInfo ने X पर दी जानकारी

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस नए अपडेट की जानकारी आने X अकाउंट पर शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.3.2 वर्जन में नए स्टेटस क्रिएशन टूल्स को देखा गया है। WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें WhatsApp जल्द ही गैलेरी सेक्शन में दो नए शॉर्टकट देने वाला है। इन शॉर्टकट्स के जरिए यूजर्स को टेक्स्ट स्टेटस और वॉइस मैसेज स्टेटस के अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

मिलेगा एक अलग वॉइस मैसेज सेक्शन

इतना ही नहीं नए फीचर के रोलआउट के बाद स्टेटस सेक्शन में एक अलग वॉइस मैसेज सेक्शन भी जोड़ा जाएगा। इससे यूजर्स को डायरेक्टली वॉट्सऐप स्टेटस में वॉइस नोट लगाने की सुविधा मिलने वाली है। फिलहाल WhatsApp में वॉइस स्टेटस ऐड करने का ऑप्शन तो मिलता है, लेकिन इसके लिए कोई अलग से ऑप्शन नहीं दिया गया है। नए अपडेट में यह फीचर और आसान और बेहतर हो जाएगा।

सिर्फ इन्हें मिला फीचर

अभी ये नया क्रिएशन टूल टेस्टिंग मोड में है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। यानी अभी बीटा यूजर्स ही इस फीचर को यूज कर सकते हैं। WhatsApp के इन नए फीचर्स से स्टेटस शेयरिंग का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Apple के सबसे सस्ता iPhone SE 4 में होंगे ये 7 बड़े बदलाव, जानें iPhone SE 3 से कैसे होगा अलग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola