WhatsApp New Privacy Features: WhatsApp का इस्तेमाल आज दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी समय-समय पर इस ऐप के लिए एक से बढ़कर एक फीचर लेकर आई है, लेकिन क्या आप जानते हैं 2014 से 2024 तक ऐप में इतने सारे प्राइवेसी फीचर्स आ गए हैं जिनके बारे में आज भी 90% लोग नहीं जानते। इनके इस्तेमाल से न सिर्फ आपकी प्राइवेसी बढ़ जाएगी बल्कि चैट लीक होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।
सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर
2019 में, WhatsApp ने टच आईडी और फेस आईडी जैसे बायोमेट्रिक लॉक को ऐप में पेश किया था, जिससे ऐप में सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर जुड़ गई। भले ही कोई आपके डिवाइस को एक्सेस कर ले पर फिर भी वह बायोमेट्रिक के बिना WhatsApp नहीं ओपन कर सकता।
गायब होने वाले मैसेज
2020 में कंपनी ने गायब होने वाले मैसेज भेजने की सुविधा को पेश किया, जिससे मैसेज पढ़े जाने के बाद गायब हो जाते हैं। इसे व्यू वन्स फीचर के साथ फोटो और वीडियो में भी ऐड किया गया था। इसके बाद 2022 में व्यू वन्स कंटेंट के लिए स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग की शुरुआत की गई।
यही नहीं इससे पहले 2021 में, WhatsApp ने बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को ऐड किया था, जिससे Google Drive या iCloud पर सेव सभी चैट डेटा एन्क्रिप्टेड हो गए। यूजर्स एक क्लिक से इस सुविधा को ऑन कर सकते हैं।
अननोन कॉलर्स हुए म्यूट
2022 में कंपनी ने साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर की शुरुआत की थी, साथ ही Unknown नंबरों को ब्लॉक करने और रिपोर्ट करने की सुविधा भी ऐड की। वहीं, हाल ही में WhatsApp ने पासकी Verification को पेश किया, जो प्राइवेसी को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है।
ये भी पढ़ें : Apple Days Sale में इन 8 iPhones की धड़ाम से गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स
2014 से 2024 तक आया इतना कुछ
- 2014
रीड रिसीप्ट्स: कंपनी ने 2014 में ऐप के अंदर रीड रिसीप्ट्स को ऐड किया था, जो ब्लू टिक को ऑफ करने की सुविधा देता है। - 2016
एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन: मैसेज केवल भेजने वाले और रिसीव करने वाले के बीच सिक्योर रहते हैं। - 2017
टू-स्टेप वेरिफिकेशन: अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए 6- डिजिट का पिन ऐड करने का ऑप्शन पेश किया।
- 2019
फेस ID/टच ID से अनलॉक: इसके बाद ऐप में बायोमेट्रिक के जरिए अनलॉक करने की सुविधा को जोड़ा गया।
ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग और इनवाइट सिस्टम: ग्रुप में चैट करने वालों के लिए कंपनी ने कुछ खास ऑप्शन ऐप में ऐड किए हैं। - 2020
डिसअपियरिंग मैसेजेस: इस फीचर को ऑन करने के बाद एक टाइम लिमिट में मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। - 2021
फोटो और वीडियो के लिए व्यू वंस: इस फीचर को ऑन करने के बाद आप किसी भी मीडिया को सिर्फ एक बार देख सकते हैं।
- 2022
स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग: हाल ही में हुए अपडेट के बाद प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए वन-टाइम व्यू मीडिया का स्क्रीनशॉट भी कंपनी ने ब्लॉक कर दिया।
साइलेंटली ग्रुप लीव: इस फीचर से आप बिना किसी को मैसेज दिए ग्रुप से बाहर निकल सकते हैं।
एक्सीडेंटल डिलीट: यही नहीं गलती से डिलीट हुए मैसेज को आप कुछ सेकंड में वापस भी ला सकते हैं। - 2023
स्टेटस प्राइवेसी: स्टेटस प्राइवेसी के लिए आप प्राइवेट ऑडियंस को सेलेक्ट कर सकते हैं।
प्राइवेसी चेकअप: ये फीचर तो इस लिस्ट का सबसे शानदार प्राइवेसी फीचर है जिसकी मदद से आप अपनी पूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
एंड्रॉइड पर पासकी वेरिफिकेशन: पासकी के जरिए सिक्योर लॉगिन करने की सुविधा को भी जोड़ा गया।
- 2024
ग्रुप कॉन्टेक्स्ट कार्ड: इस साल नए अपडेट के बाद बिना ग्रुप ओपन किए उसकी जानकारी देख सकते हैं।
iOS पर पासकी वेरिफिकेशन: यही नहीं इस साल कंपनी ने आईफोन पर पासकी-बेस्ड लॉगिन को भी शुरू किया।
मेटा AI: इस साल सबसे खास WhatsApp पर AI अपडेट रहा जिसने कई कामों को काफी ज्यादा आसान बना दिया।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
5 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
7 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
10 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
12 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines