हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Whatsapp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, Chat का एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर लॉन्च

Whatsapp ने नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लॉन्च किया है। जो आपकी चैट्स को और भी ज्यादा सिक्योर रखेगा। ये फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए हैं। आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में…

विज्ञापन
whatsapp Security

Whatsapp यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है। अगर आपको लगता है कि आपकी चैट्स सुरक्षित नहीं है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मेटा ने वाट्सएप का नया अपडेट जारी किया है, जिसमें एडवांस्ड चैट प्राइवेसी नाम का नया फीचर जोड़ा गया है। ये फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए हैं और इससे चैटिंग पहले से ज्यादा प्राइवेट हो गी है। मेटा के मुताबिक, यह नया फीचर खास तौर पर उन चैटे्स के लिए हैं जो बिल्कुल सीक्रेट चैट होती हैं।

इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद, आपकी चैट्स को एक्सपोर्ट या लीक करना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। आइए जानते हैं इस फीचर को अपने फोन में कैसे एक्टिवेट करें…

क्या है यह नया प्राइवेसी फीचर?

विज्ञापन

इस फीचर को किसी चैट पर ऑन करते ही यूजर उस चैट या ग्रुप चैट को एक्सपोर्ट नहीं कर सकता। चैट में आने वाली मीडिया फाइल्स फोन में ऑटोमेटिक डाउनलोड नहीं होगी। एआई फीचर्स में उन मैसेजज का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

कैसे काम करता है यह फीचर?

विज्ञापन

इस नए फीचर के साथ, जब आप किसी से चैट करते हैं या ग्रुप चैट में बात करते हैं, तो कोई भी यूजर्स आपकी बातचीत को बाहर नहीं निकाल सकता। इससे आपकी सभी चैट्स WhatsApp के अन्दर पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी। इसका मतलब यह है कि, अब न तो कोई आपकी चैट्स को बाहर भेज सकता है और न ही किसी अन्य के पास आपकी चैट्स पहुंचने का कोई रास्ता होगा।

एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर को ऑन कैसे करें?

विज्ञापन

1. वाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
2. ऐप के कॉर्नर में सेटिंग्स पर टैप करें।
3. यहां प्राइवेसी ऑप्शन चुनें।
4. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी को चुनें।
5. यहां आप इन ऑप्शन्स को ऑन करें। जैसे एक्सपोर्टिंग चैट्स को ब्लॉक करना। ऑचो मीडिया डाउनलोड को बंद करना।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola