Whatsapp New Interface: आज भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप के काफी यूजर्स हैं। ऐप में आपको फोटो, वीडियो, मैसेज और पेमेंट समेत कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि आज WhatsApp इतना पॉपुलर हो रहा है। वहीं अब कंपनी इसके इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने जा रही है। महीनों बाद कंपनी चैट एप्लिकेशन को रीडिज़ाइन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हाल ही में सामने आई बीटा रिपोर्ट के मुताबिक, नया इंटरफेस प्राइमरी चैट लिस्ट और पर्सनल चैट के अंदर दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप हरे रंग के टॉप बार को चेंज करके सफेद टॉप बार से रिप्लेस कर सकता है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि व्हाट्सएप ऐप के आइकन में भी बदलाव कर सकता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या क्या होंगे बदलाव?
फ्रेश डिजाइन
- WhatsApp को फिर एक बार और भी अच्छे ढंग से डिजाइन किया गया है।
मिलेगा नए आइकन
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप अपने आइकन को और भी सुंदर डिजाइन के साथ रिप्लेस कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
न्यू कलर बैकग्राउंड
- ऐप के ग्रीन कलर को और भी ब्राइट और अट्रैक्टिव बनाया गया है।
अभी बीटा यूजर्स उठा सकते हैं मजा!
व्हाट्सएप के नए इंटरफेस को कंपनी ने एंड्रॉइड बीटा 2.23.21.12 अपडेट के साथ रोल आउट किया है। बता दें कि ये नया इंटरफेस अभी केवल कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले दिनों में ये अपडेट सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा नए इंटरफेस का मजा व्हाट्सएप के बिजनेस बीटा यूजर्स भी उठा सकते हैं।
व्हाट्सएप अपने iOS ऐप के लिए भी नए आउटलाइन आइकन के साथ कलर पैलेट को अपडेट करने पर काम कर रहा है। नए डिजाइन एलिमेंट को हाल ही में व्हाट्सएप बीटा वर्जन 23.19.1.72 पर स्पॉट किया गया है।
जल्द आ रहा कॉल सिक्योर फीचर भी
इसके साथ ही कंपनी जल्द ही कॉल सिक्योर फीचर को भी पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स स्क्रीन के अंदर जल्द ही ‘एडवांस्ड’ नाम से एक नए सेक्शन को ऐड किया जा सकता है। इस सेक्शन में आपको ‘Protect IP address in calls’ फीचर दिखाई देगा। जो आपकी कॉल को और भी ज्यादा सिक्योर बना देगा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि नया फीचर कॉल क्वालिटी को थोड़ा इफेक्ट कर सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
12 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
13 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
15 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
17 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
19 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines