WhatsApp यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, इंटरफेस में होने जा रहा बड़ा बदलाव
Whatsapp New Interface: अगर आप भी WhatsApp का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही नया इंटरफेस पेश करने जा रही है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Whatsapp New Interface: आज भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप के काफी यूजर्स हैं। ऐप में आपको फोटो, वीडियो, मैसेज और पेमेंट समेत कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि आज WhatsApp इतना पॉपुलर हो रहा है। वहीं अब कंपनी इसके इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने जा रही है। महीनों बाद कंपनी चैट एप्लिकेशन को रीडिज़ाइन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हाल ही में सामने आई बीटा रिपोर्ट के मुताबिक, नया इंटरफेस प्राइमरी चैट लिस्ट और पर्सनल चैट के अंदर दिखाई देगा। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप हरे रंग के टॉप बार को चेंज करके सफेद टॉप बार से रिप्लेस कर सकता है। वहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि व्हाट्सएप ऐप के आइकन में भी बदलाव कर सकता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्रेश डिजाइन
मिलेगा नए आइकन
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
न्यू कलर बैकग्राउंड
व्हाट्सएप के नए इंटरफेस को कंपनी ने एंड्रॉइड बीटा 2.23.21.12 अपडेट के साथ रोल आउट किया है। बता दें कि ये नया इंटरफेस अभी केवल कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले दिनों में ये अपडेट सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा नए इंटरफेस का मजा व्हाट्सएप के बिजनेस बीटा यूजर्स भी उठा सकते हैं।
व्हाट्सएप अपने iOS ऐप के लिए भी नए आउटलाइन आइकन के साथ कलर पैलेट को अपडेट करने पर काम कर रहा है। नए डिजाइन एलिमेंट को हाल ही में व्हाट्सएप बीटा वर्जन 23.19.1.72 पर स्पॉट किया गया है।
जल्द आ रहा कॉल सिक्योर फीचर भी
इसके साथ ही कंपनी जल्द ही कॉल सिक्योर फीचर को भी पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स स्क्रीन के अंदर जल्द ही ‘एडवांस्ड’ नाम से एक नए सेक्शन को ऐड किया जा सकता है। इस सेक्शन में आपको ‘Protect IP address in calls’ फीचर दिखाई देगा। जो आपकी कॉल को और भी ज्यादा सिक्योर बना देगा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि नया फीचर कॉल क्वालिटी को थोड़ा इफेक्ट कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: