हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Instagram की तरह है WhatsApp पर आया ये फीचर, जानें क्या है खास

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा है। ये बिल्कुल Instagram की तरह है। जानें फीचर के फायदे और ये कैसे करेगा काम।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जो Instagram के Close Friends जैसा होगा। इसके जरिए आप अपने स्टेटस अपडेट सिर्फ अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे। यानी अब हर स्टेटस सभी कॉन्टैक्ट्स को दिखाना ज़रूरी नहीं होगा।

कैसे काम करेगा नया फीचर

अभी तक WhatsApp स्टेटस तीन तरीकों से शेयर किए जा सकते हैं सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ, कुछ खास कॉन्टैक्ट्स को छोड़कर, या फिर मैन्युअल रूप से चुने हुए लोगों के साथ। लेकिन आने वाला यह नया फीचर इस प्रोसेस को और आसान बना देगा। इसमें यूज़र को क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बनाने का विकल्प मिलेगा। एक बार यह लिस्ट बना लेने के बाद, स्टेटस शेयर करते समय आप सीधे पूरी लिस्ट को चुन सकेंगे।

अलग कलर की रिंग से होगी पहचान

Instagram की तरह ही WhatsApp भी क्लोज़ फ्रेंड्स वाले स्टेटस को अलग रंग की रिंग से हाइलाइट करेगा। इससे जिसे भी यह स्टेटस दिखेगा, वह तुरंत समझ जाएगा कि यह अपडेट केवल खास लोगों के लिए है। यह सुविधा उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी जो अपनी पर्सनल बातें या खास पलों को लिमिटेड लोगों तक ही रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने लॉन्च की भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप, ISRO की सेमीकंडक्टर लैब ने की तैयार

प्राइवेसी रहेगी बरकरार

सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप किसी को क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में जोड़ेंगे या हटाएंगे, तो सामने वाले को इसकी कोई जानकारी नहीं मिलेगी। इससे प्राइवेसी भी बनी रहेगी और किसी तरह की असहज स्थिति भी पैदा नहीं होगी।

विज्ञापन

पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे स्टेटस

करीबी दोस्तों के साथ शेयर किए गए ये स्टेटस भी WhatsApp की तरह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। साथ ही, इन पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सुरक्षा कवच रहेगा। इसका मतलब है कि आपके अपडेट सिर्फ वही लोग देख पाएंगे जिन्हें आपने चुना है, न WhatsApp और न ही Meta इसकी सामग्री तक पहुंच पाएंगे।

ये भी पढ़ें-खतरे में 250 करोड़ Gmail अकाउंट! गूगल ने जारी की चेतावनी-जल्दी बदलें पासवर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola