Whatsapp New Features: व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर रोल आउट कर दिया है जो यूजर्स को कॉल के दौरान अपनी लोकेशन छिपाने की सुविधा देगा। कंपनी ने इसे “प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स” नाम से पेश किया है। ये फीचर यूजर्स को व्हाट्सएप के सर्वर के माध्यम से कॉल ट्रैफिक को फिर से रूट करके अन्य कॉल पार्टिसिपेंट्स से अपना एड्रेस छिपाने की अनुमति देगा। अब यह सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है।
फीचर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, मेटा ने खुलासा किया कि “प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स” व्हाट्सएप पर एक नई सेटिंग है जो कॉल करने वालों के बीच पीयर-टू-पीयर डायरेक्ट कनेक्शन से आईपी एड्रेस को मेटाडेटा से छिपा देगा। व्हाट्सएप का कहना है, यह नया फीचर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर प्रदान करता है।
कैसे काम करता है फीचर?
व्हाट्सएप सेटिंग्स में प्राइवेसी सेक्शन के तहत ‘प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स’ फीचर को इनेबल किया जा सकता है। एक्टिव होने पर, आपकी कॉल सीधे आपके और दूसरे कॉलर के बीच के बजाय व्हाट्सएप के सर्वर के माध्यम से रूट की जाएंगी। यह दूसरे कॉलर को आपका आईपी एड्रेस देखने से रोकेगा।
फीचर कैसे है मददगार?
व्हाट्सएप कॉल के दौरान अपना एड्रेस छिपाने से दूसरों के लिए आपके एड्रेस को ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा। यदि आपको कोई स्पैम कॉल आती है और स्कैमर आपका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो यह काफी मददगार साबित होगा। इसके साथ आपका आईपी एड्रेस अन्य व्यक्तिगत जानकारी, जैसे ब्राउज़िंग हिस्ट्री को भी लीक होने से बचा सकते हैं।
फीचर में है ये कमी
जहां नया व्हाट्सएप फीचर यूजर को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है वहीं इसमें कुछ कमियां भी हैं। मेटा का कहना है कि अगर आप इस फीचर को ऑन करते हैं तो कॉल Voice में देरी या कॉल की क्वालिटी में कमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि व्हाट्सएप के सर्वर के जरिए कॉल रूट करने से थोड़ी लेटेंसी आ सकती है।
हालांकि, कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी, और भले ही वे व्हाट्सएप सर्वर के माध्यम से रिले की गई हों, व्हाट्सएप आपकी कॉल नहीं सुन सकता है। इसे ऑन करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएं। इसके बाद प्राइवेसी पर टैप करें। यहां आपको एडवांस ऑप्शन में प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स फीचर देखने को मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
4 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
21 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
22 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines