WhatsApp New Features: भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप के काफी यूजर्स हैं। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप के लिए कंपनी समय समय पर नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही एक और जबरदस्त फीचर को जारी करने का प्लान बना रही है। हालांकि यह फीचर इस वक्त टेस्टिंग फेज में है जो यूजर्स को लॉक की गई चैट को हाईड करने की सुविधा देगा। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि व्हाट्सएप लॉक की हुई चैट्स के लिए एक सीक्रेट कोड फीचर पेश करने का भी प्लान बना रहा है।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फिलहाल एक नया फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को अपनी लॉक्ड चैट को हाईड करने की सुविधा देगा। इस वक्त WhatsApp पर आपको चाट लॉक का तो ऑप्शन मिलता है लेकिन कोई भी हाईड करने की सुविधा नहीं है। जिससे कोई भी लॉक चैट का पासवर्ड पता लगा कर इसे खोल सकता है। हालांकि इस फीचर के आने के बाद किसी को भी इसका पता नहीं चलेगा की आपने किसे हाईड कर रखा है।
कैसे काम करेगा ये फीचर्स?
व्हाट्सएप के अनुसार, लॉक की गई चैट तक पहुंचने के लिए एंट्री पॉइंट को हाइड करने की सुविधा की शुरुआत से चैट और भी सुरक्षित हो जाएगी। कहा जा रहा है कि इसे यूज करने के लिए आपको पहले एक पास कोड सेट करना होगा जिससे हाईड लिस्ट तक आप पहुंच पाएंगे और इसे मैनेज भी कर पाएंगे।
आ रहा है ये फीचर भी
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप एक नए व्यू वन वॉइस मैसेज फीचर पर भी काम कर रहा है। इसे भी कंपनी जल्द ही रोल आउट कर सकती है। जिसका यूज करके आप किसी को भी ऐसे वॉइस मैसेज सेंड कर पाएंगे जो एक बार सुनने के बाद गायब हो जाएंगे। यह फीचर फोटो और वीडियो के लिए व्हाट्सएप के मौजूदा “व्यू वन्स” फीचर कि तरह ही काम करेगा। इस फीचर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines