WhatsApp New Features: WhatsApp दुनिया भर में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है और समय-समय पर नए फीचर्स लाकर अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपिरियंस देने की कोशिश करता रहता है। हाल ही में WhatsApp ने तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। इसमें वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट, कैमरा इफेक्ट्स और अनजान अकाउंट्स से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करने का ऑप्शन है। ये फीचर्स न केवल यूजर्स को बेहतर सुविधा देते हैं, बल्कि उनकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी को भी मजबूत बनाते हैं। आइए, इन तीन नए फीचर्स के बारे में जानते हैं।
वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट (Voice Message Transcript)
WhatsApp ने वॉयस मैसेज में वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से भेजे गए या मिलने वाले वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदला जा सकता है, जिससे यूजर उसे पढ़ सकते हैं।
- WhatsApp खोलें और सेटिंग्स (Settings) ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद चैट फीचर्स चुनें, यहां ‘Voice Message Transcript’ के ऑप्शन को ऑन करें।
- वॉयस मैसेज पर टैप करें और किसी भी वॉयस मैसेज को खोलें, आपको नीचे ‘Transcript’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर टैप करने के बाद वॉयस मैसेज का टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
कैमरा इफेक्ट्स (Allow Camera Effects)
WhatsApp अब यूजर्स को कैमरा इफेक्ट्स का नया ऑप्शन दे रहा है, जिससे चैट के दौरान फोटो और वीडियो को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट की तरह आप WhatsApp के कैमरा सेक्शन में अलग-अलग इफेक्ट्स और फिल्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके लिए अपने फोन में WhatsApp ऐप खोलें।
- होम स्क्रीन पर कैमरा आइकन पर क्लिक करें।
- कैमरा ओपन करके ‘Effects’ बटन को टैप करें।
- यहां से आप अलग इफेक्ट्स और फिल्टर्स को चुन सकते हैं।
- इफेक्ट चुनने के बाद, फोटो लें या वीडियो रिकॉर्ड करें।
अनजान अकाउंट्स से आने वाले मैसेज ब्लॉकिंग
WhatsApp ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अनजान अकाउंट्स से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करने का नया फीचर जोड़ा है। यह फीचर यूजर्स को उन नंबरों से सीधे मैसेज ब्लॉक करने की अनुमति देगा, जो उनकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में नहीं हैं।
- WhatsApp में प्राइवेसी में जाएं।
- फिर एडवांस में जाकर ब्लॉक अननोन नंबर टैप करें।
- इससे आप अननोन मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे ये फोन, मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस और AI सपोर्ट
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines