WhatsApp को बोल दो दिल की बातें...देगा हर सवाल का जवाब, आ रहा है सबसे धांसू फीचर

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप पर जल्द ही कमाल का फीचर आ रहा है जिससे आप मेटा AI से बोलकर अपने हर सवाल का जवाब ले पाएंगे। यहां तक की अब तो कंपनी ने इसमें हिंदी लैंग्वेज का सपोर्ट भी ऐड कर दिया है।

WhatsApp New Features
विज्ञापन

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है! आपका फेवरेट मैसेजिंग ऐप फिर से आपके लिए कुछ नया लेकर आ रहा है। जी हां, WhatsApp जल्द ही एक दमदार फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है जो आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने प्लेटफार्म पर Meta AI को पेश किया था जिसके जरिए आप फोटो बनवाने से लेकर कई काम करवा सकते हैं। वहीं, कंपनी अब इस Meta AI में एक और फीचर ऐड करने जा रही है जिसके जरिए आप बोल कर भी अपने सभी सवालों का जवाब ले पाएंगे। चलिए इसके बारे में जानें…

Voice Chat Mode for Meta AI

WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार एंड्रॉयड 2.24.16.9 अपडेट के व्हाट्सएप बीटा में ‘Voice Chat Mode for Meta AI’ नाम से एक नया फीचर आ रहा है जो मेटा एआई के साथ वॉयस मैसेज शेयर करने की सुविधा देगा। यह सुधार यूजर्स के मेटा एआई के साथ बातचीत करने के तरीके को बेहतर बनाएगा, जिससे उन्हें टाइप करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

ChatGPT में पहले से है ये फीचर

ऐसा लग रहा है कि व्हाट्सएप अब चैटबॉट के साथ बातचीत को और बेहतर बनाने के लिए ये नया फीचर ला रहा है, जिससे कंपनी Meta AI को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी। हाल ही में OpenAI के ChatGPT को भी एक वॉयस मोड फीचर मिला है जो यूजर्स को बोलकर कुछ भी सवाल पूछने की सुविधा दे रहा है। हालांकि ChatGPT में आने वाला ये फीचर सिर्फ और सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है जबकि व्हाट्सएप इसे फ्री में पेश कर सकता है, जिससे कहीं न कहीं ChatGPT को कड़ी टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन

फास्ट और बेहतर ढंग से होगी बातचीत

रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसे जल्द ही नेक्स्ट अपडेट में रिलीज किया जा सकता है। यह अपडेट यूजर्स को मेटा AI के साथ और भी फास्ट और बेहतर ढंग से बातचीत करने की सुविधा देगा। बोलना आम तौर पर टाइप करने से ज्यादा फास्ट होता है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप यूजर्स को जल्द ही डिफॉल्ट ऑप्शंस के सेट से मेटा AI को कौन-सी आवाज में यूज करना है, यह सिलेक्ट करने का भी ऑप्शन मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ