WhatsApp New Features: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। दोस्तों के साथ बातचीत करनी हो या कोई ऑफिस का काम करना हो, इन सभी के लिए ये प्लेटफॉर्म इस वक्त एक बहुत ही आसान जरिया बन गया है। यूजर एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए कंपनी भी लगातार काम कर रही है। हाल ही में मेटा ने कई शानदार फीचर्स को रोल आउट किया है।
Username से कर सकेंगे सर्च
इसी कड़ी में अब कंपनी एक नए जबरदस्त फीचर पर काम कर रही है, जो कनेक्टिविटी को और भी बेहतर बनाएगा। जल्द ही प्लेटफार्म पर एक नया सर्च बार देखने को मिलेगा। इस फीचर के जरिए आप किसी को भी Username का यूज करके सर्च कर सकेंगे। WABetaInfo द्वारा हाल ही में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अपडेट का उद्देश्य पर्सनल फोन नंबर शेयर किए बिना किसी से भी कनेक्ट होने की सुविधा देना है।
इस वीडियो से भी जानें WhatsApp के धांसू फीचर्स
नंबर हाइड करने की मिलेगी सुविधा
ये नया फीचर यूजर्स को यूजर नेम कॉन्फ़िगर करने का ऑप्शन देता है, जो उन लोगों के लिए बेस्ट होगा जो अपना फोन नंबर हाईड रखना पसंद करते हैं। बता दें कि Username का कॉन्फ़िगरेशन पूरी तरह से ऑप्शनल है, जिससे यूजर्स को यह तय करने की सुविधा मिलती है कि वे इस नए फीचर का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं।
फीचर पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स के पास इस फीचर पर पूरा कंट्रोल होगा, जिसमें वे किसी भी समय अपना यूजरनेम ऐड, हटा या बदल सकेंगे। ये नया फीचर आपको अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में देखने को मिल जाएगा। हालांकि अभी ये फीचर पूरी तरह से टेस्टिंग फेज में है और कंपनी एप्लिकेशन में इस फीचर को अपकमिंग अपडेट के साथ रोल आउट कर सकती है। फिलहाल अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों के लिए जारी किया जाएगा या नहीं।
इस वीडियो से भी जानें WhatsApp के 5 अपकमिंग फीचर्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines