WhatsApp New Features: WhatsApp लंबे समय से इन-चैट वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर लाने पर काम कर रहा है और अब आखिरकार कंपनी ने इसे रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के आने से WhatsApp वॉयस नोट के ट्रांसक्रिप्शन के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं है। मैसेंजर ऐप इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाता जा रहा है। सबसे हालिया अपडेट में वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर बीटा से स्टेबल यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है, जिससे वॉयस मैसेज को तुरंत टेक्स्ट में बदला जा सकता है।
यह फीचर वॉयस नोट में कही गई बातों को नोट करके यूजर का समय बचाएगा। यह फीचर भारतीयों के लिए और भी दिलचस्प है, क्योंकि हाल ही में लॉन्च किया गया यह फीचर अन्य भाषाओं के अलावा हिंदी में भी वॉयस नोट को ट्रांसक्राइब कर सकता है। हालांकि, यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड पर ही उपलब्ध है।
सेटिंग से करना होगा ऑन
WhatsApp का वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्ट फीचर चैट में उपलब्ध है और इसे ऐप की सेटिंग के जरिए इनेबल किया जा सकता है। यह फीचर मोबाइल ऐप के लिए एक्सक्लूसिव है और वेब वर्जन को सपोर्ट नहीं करता है। यह पांच भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी शामिल है। इससे यूजर सीधे अपने फोन पर वॉयस नोट को ट्रांसक्राइब कर सकते हैं।
वॉयस नोट के नीचे मिलेगा टेक्स्ट
अपने WhatsApp ऐप पर सेटिंग में जाएं। चैट पर क्लिक करें और आपको फीचर को एक्टिव करने के लिए एक टॉगल बार दिखाई देगा। एक्टिव होने के बाद, वॉयस नोट्स के नीचे एक ट्रांसक्रिप्शन प्रॉम्प्ट दिखाई देता है, जिससे यूजर्स मैन्युअल प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। क्लिक करने पर, WhatsApp टेक्स्ट फाइल डाउनलोड करता है और वॉयस नोट के नीचे ट्रांसक्रिप्शन रिजल्ट शो करता है।
होंगे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
WhatsApp गारंटी देता है कि पर्सनल वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सिक्योर हैं और केवल सेंडर और रिसीवर ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं। यहां तक कि WhatsApp खुद भी मैसेज को सुन या पढ़ नहीं सकता। इसके अलावा, ट्रांसक्रिप्शन टेक्स्ट फाइल प्राइवेट रहती है और इसे शेयर नहीं किया जा सकता है, जो ऐप की प्राइवेसी को और बढ़ा देती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines