WhatsApp के लाखों यूजर्स की हुई बल्ले बल्ले! रोल आउट हुआ Instagram वाला जबरदस्त फीचर

WhatsApp New Features: WhatsApp के लाखों यूजर्स के लिए मेटा ने एक और कमाल का फीचर रोल आउट कर दिया है, जिसकी मदद से आपको Instagram वाला फील WhatsApp पर मिलेगा।

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए समय समय पर नए-नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने कॉलिंग इंटरफेस में बड़ा बदलाव किया था। इसके साथ ही मेटा ने वॉयस नोट के लिए एक शानदार फीचर पेश किया था जिसकी मदद से आप वॉयस मैसेज को टेक्स्ट के रूप में पढ़ भी सकते हैं। कहीं न कहीं ये हाल ही में ऐड हुआ सबसे जबरदस्त फीचर है। वहीं, अब कंपनी ने Instagram वाला जबरदस्त फीचर WhatsApp के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

क्या है ये फीचर?

अगर आप भी बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम यूज करते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि Instagram पर स्टोरी को लाइक करने के लिए एक खास सुविधा मिलती है। अब यही फीचर मेटा ने WhatsApp के लिए भी रोल आउट कर शुरू कर दिया है। Android के लिए WhatsApp 2.24.17.21 अपडेट में इस फीचर को देखा गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि WhatsApp वर्तमान में स्टेटस अपडेट के लिए लाइक रिएक्शन फीचर शुरू कर रहा है। इस सुविधा के साथ, WhatsApp यूजर्स को स्टेटस अपडेट के साथ जुड़ने का एक नया तरीका मिल रहा है।

iOS पर भी दिखा फीचर

WhatsApp इसे iOS यूजर्स को भी रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है। iOS 24.19.10.70 अपडेट के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा में भी इस सुविधा को देखा गया है। कंपनी जल्द ही इसे iPhone पर भी पेश कर सकती है। WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए लाइक रिएक्शन फीचर कहीं न कहीं आपको तुरंत किसी स्टेटस पर रियेक्ट करने की सुविधा देगा।

आ रहा है ये खास फीचर

इतना ही नहीं मेटा इस ऐप के लिए एक और खास लिस्ट फीचर ला रहा है जिसकी मदद से आप ग्रुप और लोगों के साथ और भी अच्छे ढंग से बातचीत कर सकेंगे। हालांकि अभी इस फीचर के रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने इस फीचर की पहली झलक भी पेश की है जिससे आप देख सकते हैं कि ये फीचर कैसे काम करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ