WhatsApp पर अब इस तरह भी दे सकेंगे दिल, क्या आपको मिला ये खास फीचर?

WhatsApp New Features: मैसेजिंग एप्लिकेशन WhatsApp पर जल्द ही कमाल का फीचर आ रहा है जिसकी मदद से आप किसी मैसेज पर और भी जल्दी रिएक्शन दे सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Features
विज्ञापन

WhatsApp New Features: मैसेजिंग एप्लिकेशन WhatsApp रेगुलर अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। वहीं, WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Android पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी अब मैसेज पर रिएक्शन देने के तरीके को बदलने जा रही है। दरअसल, अब आप ऐप में किसी मैसेज पर डबल-टैप करके भी रियेक्ट कर सकेंगे। इस फीचर को Android बीटा “2.24.16.7” वर्जन में स्पॉट किया गया है।

डबल-टैप रिएक्शन फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, डबल-टैप रिएक्शन फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। अभी फिलहाल बीटा यूजर्स ही इस फीचर का मजा ले सकते हैं। अगर आप भी WhatsApp का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं तो अपने ऐप को Google Play Store से अभी लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। बता दें कि ये फीचर इंस्टाग्राम पर काफी पहले से मौजूद है जहां आप किसी भी मैसेज पर डबल टैप करके उसे लाइक कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिएक्शन टाइम होगा कम

रिपोर्ट में शेयर किए गए वीडियो क्लिप के अनुसार, WhatsApp यूजर्स को मैसेज पर डबल-टैप करके रिएक्शन करने की सुविधा दे रहा है। ये नया अपडेट कहीं न कहीं मैसेज पर रिएक्शन देने के टाइम को कम करेगा। जल्द ही सभी यूजर्स को डिफ़ॉल्ट रूप से डबल टैप करने पर दिल वाला इमोजी मिलेगा। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं है कि WhatsApp यूजर्स को इस डिफ़ॉल्ट इमोजी को बदलने की सुविधा देगा या नहीं।

विज्ञापन

बार-बार नहीं खोलनी पड़ेगी ट्रे

मौजूदा रिएक्शन फीचर में यूजर को किसी मैसेज पर रियेक्ट करने के लिए लंबे समय तक प्रेस करके रिएक्शन ट्रे से एक इमोजी भेजने की सुविधा मिलती है, लेकिन डबल-टैप के साथ, यूजर्स को केवल तभी ट्रे खोलनी पड़ सकती है जब वे डिफ़ॉल्ट लाल दिल के अलावा कोई अन्य इमोजी शेयर करना चाहते हैं। वहीं, कंपनी ने अभी तक इस फीचर के स्टेबल रोल आउट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ