News WhatsApp Feature: अगर आप रोजाना WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपका चैटिंग और कॉलिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाला है. कंपनी ने यूजर्स के लिए एक साथ कई नए फीचर्स रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं, जो कॉलिंग से लेकर स्टेटस और डेस्कटॉप इस्तेमाल तक को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बना देंगे. खास बात यह है कि इनमें कुछ फीचर्स iPhone जैसे प्रीमियम एक्सपीरियंस की झलक भी देते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि WhatsApp में कौन-कौन से नए फीचर्स आ रहे हैं और ये आपके काम कैसे आएंगे.
कॉल सेक्शन में आए 3 बड़े बदलाव
WhatsApp ने कॉल कैटेगरी में तीन नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे कॉलिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा. पहला फीचर है ‘मिस्ड कॉल मैसेज’. अब अगर आप किसी को कॉल करते हैं और सामने वाला कॉल नहीं उठा पाता, तो आप उसे वॉइस या वीडियो नोट भेज सकते हैं. इससे सामने वाला जैसे ही WhatsApp खोलेगा, एक टैप में आपका मैसेज देख और सुन सकेगा.
वॉइस चैट में रिएक्शन और चैट में शिफ्ट होने की सुविधा
दूसरा नया फीचर वॉइस चैट से जुड़ा है. अब वॉइस चैट के दौरान यूजर्स सीधे मैसेज चैट में जा सकेंगे. इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान रिएक्शन देने का विकल्प भी मिलेगा. इससे ग्रुप या कम्युनिटी में बातचीत करना ज्यादा आसान और इंटरएक्टिव हो जाएगा.
ग्रुप कॉल स्पीकर स्पॉटलाइट फीचर
तीसरा फीचर ‘ग्रुप कॉल स्पीकर स्पॉटलाइट’ है. इस फीचर की मदद से ग्रुप कॉल के दौरान यह साफ दिखेगा कि इस वक्त कौन बोल रहा है. इससे बड़ी ग्रुप कॉल्स में कन्फ्यूजन कम होगा और बातचीत ज्यादा व्यवस्थित तरीके से हो पाएगी.
डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया मीडिया टैब
जो लोग WhatsApp को लैपटॉप, कंप्यूटर या मैकबुक पर इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए नया मीडिया टैब लाया गया है. अब यूजर्स एक ही जगह पर अपनी सभी मीडिया फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स और लिंक देख पाएंगे. WhatsApp के मुताबिक, इस फीचर से Mac, Windows और Web पर फाइलें ढूंढना और उनके साथ काम करना पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा.
स्टेटस फीचर होगा और ज्यादा मजेदार
WhatsApp स्टेटस देखने और लगाने वालों के लिए भी नए बदलाव किए गए हैं. अब यूजर्स अपने स्टेटस पर सवाल पूछ सकेंगे और लोग सीधे उसका जवाब दे पाएंगे. इसके अलावा, WhatsApp चैनल्स में भी सवाल पूछने का फीचर जोड़ा गया है. इससे चैनल एडमिन अपने फॉलोअर्स से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे और किसी भी टॉपिक पर रियल टाइम रिस्पॉन्स पा सकेंगे.
ये भी पढ़ें- SIM बदला तो WhatsApp बंद! क्या है सिम-बाइंडिंग और क्यों डर रही हैं मैसेजिंग Apps?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines