WhatsApp New Features: व्हाट्सएप दुनिया भर के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने ऐप पर कुछ ऐसे फीचर्स को ऐड किया है, जिसने यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। बता दें कि इस ऐप को हाल ही में बेस्ट ऐप का अवार्ड भी मिला है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को दिखाता है। वहीं, आज हम आपको इस ऐप के 7 ऐसे जबरदस्त फीचर्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। तो देर किस बात की? चलिए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
मेटा AI का सीधा एक्सेस
WhatsApp ने अब ऐप के अंदर ही मेटा AI को जोड़ दिया है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्स्ट्रा ऐप को डाउनलोड करने या साइन-अप की जरूरत नहीं है। मेटा AI से आप जो चाहें पूछ सकते हैं, इमेज बना सकते हैं और यहां तक कि मजेदार चुटकुले भी AI से सुन सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने कुछ देशों में तो इसका वॉयस AI मॉडल भी पेश किया है जो जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
न्यू वीडियो कॉल फीचर्स
WhatsApp ने वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को नया और मजेदार बनाने के लिए फ़िल्टर और कस्टम बैकग्राउंड को ऐप में ऐड किया है। इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी वीडियो कालिंग का मजा डबल कर सकते हैं। वीडियो कॉल के दौरान अब एक नया बबल ऑप्शन दिखाई देता है जहां से आप इस फीचर को यूज कर सकते हैं।
वॉयस मैसेज होंगे गायब
व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज की सुविधा तो काफी पहले से लेकिन अब आप WhatsApp पर ऐसे वॉयस मैसेज भी सेंड कर सकते हैं, जो सुनने के बाद खुद ही गायब हो जाते हैं। जी हां, ये फीचर आपकी प्राइवेसी को बढ़ा देता है और प्राइवेट वॉयस नोट्स को लीक होने से भी बचाता है।
ड्राफ्ट मैसेज
हाल ही में कंपनी ने ऐप पर ड्राफ्ट मैसेज का ऑप्शन भी ऐड किया है। ये फीचर उस वक्त काम आता है जब आप कोई मैसेज टाइप करते समय अधूरा छोड़ देते हैं, तो WhatsApp अब उसे अपने आप ड्राफ्ट में सेव कर लेता है। अगली बार जब आप ऐप ओपन करेंगे, तो ड्राफ्ट इंडिकेटर आपको उस अधूरे मैसेज की याद दिलाएगा।
सिस्टेमेटिक ढंग से रखें चैट्स
WhatsApp ने Work, फ्रेंड्स और फैमिली जैसी अलग-अलग कैटिगरीज में चैट्स को सिस्टेमेटिक करने की सुविधा दी है। यह फीचर आपके जरूरी मैसेज मिस होने से बचाता है। यही नहीं हाल ही में तो कंपनी ने एक लिस्ट बनाने का भी ऑप्शन ऐप में ऐड किया है जहां आप अपने कुछ खास लोगों को अलग रख सकते हैं।
सिर्फ WhatsApp पर सेव करें नंबर
WhatsApp पर अब आप किसी शख्स का नंबर सेव कर सकते हैं, बिना उसे अपने फोन की कांटेक्ट लिस्ट में जोड़े। यह टेम्पररी या केवल WhatsApp कनेक्शन के लिए एकदम सही है। यह सुविधा तब भी यूजफुल है जब आप अपना फोन बदलते हैं, क्योंकि आपके WhatsApp नंबर सेफ रहते हैं।
WhatsApp स्टेटस में बदलाव
इंस्टाग्राम की तरह अब WhatsApp पर भी स्टेटस को लाइक और रीशेयर करने की सुविधा मिल गई है। अगर कोई आपको अपने स्टेटस में टैग करता है, तो आप उसे अपने स्टेटस में रीशेयर कर सकते हैं। इन धांसू फीचर्स के साथ WhatsApp अब और भी जबरदस्त हो गया है।
ये भी पढ़ें : Black Friday सेल की 6 सबसे बड़ी डील्स, iPhone 16 से लेकर गेमिंग कंसोल और Earbuds पर छूट!
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines