WhatsApp New Features: व्हाट्सएप का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। दोस्तों के साथ बातचीत करनी हो या कोई ऑफिशियल काम को निपटाना हो, इन सभी के लिए ये प्लेटफॉर्म इस वक्त सबसे आसान जरिया बन गया है। यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी भी लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में मेटा ने हाल ही में कई शानदार फीचर्स को रोल आउट किया है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को पेश किया था।
जिसके जरिए आप अब Google मीट या जूम की तरह वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कथित तौर पर अब फिर से इस फीचर में कुछ बदलाव करने जा रहा है। व्हाट्सएप जल्द ही आपको वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय सांग शेयर करने की सुविधा दे सकता है। यह फीचर अभी iOS वर्जन 23.25.10.72 के लिए व्हाट्सएप बीटा में स्पॉट किया गया है जो TestFlight ऐप पर उपलब्ध है।
वीडियो से जानें WhatsApp के Top 10 Crazy हिडन फीचर्स
iPhone यूजर्स को मिला फीचर!
व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय अपना ऑडियो साझा करने की परमिशन देगा। ऐसा कहा जा रहा है कि स्क्रीन-शेयरिंग के दौरान रियल टाइम में वीडियो और ऑडियो शेयर करने की क्षमता से प्लेटफार्म पर इंटरैक्शन बढ़ने की उम्मीद है।
जल्द आ रहा ये फीचर भी
इसके अलावा कंपनी इन दिनों अपने दो पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को आपस में जोड़ने पर भी काम कर रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स जल्द ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट को सीधे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर सकेंगे। नया फीचर फिलहाल अभी भी टेस्टिंग फेज से गुजर रहा है, लेकिन इसे व्हाट्सएप ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में अपडेट करके आप यूज कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें न्यू फीचर्स
संबंधित खबरें
सेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 hr agoiPhone Air 2 पर सामना आया बड़ा अपडेट अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
21 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines