WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। मेटा भी अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार नए-नए फीचर्स को रोल आउट कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद आपको इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर इंस्टाग्राम वाली फील आएगी। जी हां, कंपनी ने Instagram Stories की तरह अब प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर ऐड किया है जिसके जरिए यूजर अपने स्टेटस में दूसरे WhatsApp यूजर को टैग या मेंशन कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
5 लोगों को कर सकेंगे मेंशन
दरअसल, नए अपडेट के बाद यूजर जल्द ही अपने किसी कांटेक्ट को मेंशन कर सकेंगे और मेंशन किए गए लोगों WhatsApp स्टेटस को रीपोस्ट भी कर सकेंगे जो कहीं न कहीं आपको इंस्टाग्राम वाली फील देगा। WhatsApp का कहना है कि स्टेटस में मेंशन किए जा सकने वाले यूजर की संख्या फिलहाल 5 तक सीमित की गई है और कंपनी एक नए ऑप्शन पर भी काम कर रही है, जिससे आप किसी व्यक्ति का नाम दिखाए बिना भी उसे टैग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें : करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी, कर लें फिर नहीं आएगी ये समस्या
हाल ही में आया था ये फीचर
इससे पहले मेटा ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म पर एक टैप से स्टेटस पर लाइक की सुविधा भी जड़ी है, जो Instagram के हार्ट बटन की तरह ही काम करता है। जब आप किसी के WhatsApp स्टेटस को लाइक करते हैं, तो आपको व्यू लिस्ट में उन लोगों का नाम दिखाई देता है जिन्होंने आपका स्टेटस लाइक किया है।
नहीं मिला नया फीचर तो करें ये काम
वहीं, बात करें WhatsApp Status मेंशन फीचर की तो कंपनी अभी इसे धीरे-धीरे रोल आउट कर रही है। अगर आपको अभी ये फीचर नहीं मिला है तो सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। अगर फिर भी आपको ये फीचर नहीं मिलता तो कुछ दिन इंतजार करें क्योंकि रोल आउट में कभी कभी एक हफ्ते का भी वक्त लग सकता है। ऐसे में आपको एक हफ्ते तक कभी भी ये फीचर देखने को मिल सकता है। देखा जाए तो ये फीचर उन लोगों के लिए काफी मजेदार है जो WhatsApp ज्यादा यूज करते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines