हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp पर आया Instagram जैसा फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Whatsapp New Features: अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। जल्द ही प्लेटफॉर्म पर एक Instagram जैसा फीचर आ रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

Whatsapp New Features: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। इसकी शुरुआत भले ही एक नार्मल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई हो, लेकिन अब मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप ने पिछले कुछ वर्षों में कई फीचर्स को ऐड किया है, जो इसे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक पेमेंट ऐप, एक बिजनेस पोर्टल और बहुत से कामों को आसान बनाने के करीब ले आया है।

हाल ही में कंपनी ने स्टेटस अपडेट, चैनल समेत कई फीचर्स को पेश किया है। पहले के मुकाबले अब व्हाट्सएप काफी हद तक मेटा के अन्य सोशल प्लेटफॉर्म जैसा दिखने लगा है। वहीं कंपनी अब मैसेजिंग ऐप पर एक इंस्टाग्राम स्टोरीज जैसा रिप्लाई बार फीचर ला रही है, जो किसी भी स्टेटस का रिप्लाई देना और भी आसान बना देगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस वीडियो से भी जानें कुछ खास फीचर्स

न्यू रिप्लाई बार फीचर किया पेश

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉइड और आईओएस पर बीटा टेस्टर्स के लिए स्टेटस अपडेट के लिए एक ऑल न्यू रिप्लाई बार फीचर को पेश किया है। ये रिप्लाई बार, इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौजूद स्टेटस अपडेट की तरह ही व्हाट्सएप पर भी स्टेटस अपडेट के नीचे दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं Smartwatch भी हो सकती है Hack

अभी केवल स्वाइप ऑप्शन मौजूद

कहा जा रहा है कि इस फीचर के आने से स्टेटस पर फीडबैक देना और भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में, व्हाट्सएप यूजर्स टेक्स्ट मैसेज या इमोजी का यूज करके किसी स्टेटस का रिप्लाई देने के लिए स्टेटस अपडेट पर स्वाइप ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके जरिए अब आपको एक डेडिकेटेड रिप्लाई बार देखने को मिल जाएगा।

इस वीडियो से भी जानें कुछ खास फीचर्स

जल्द मिलेगा सभी को ये फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ये फीचर आईओएस के व्हाट्सएप बीटा वर्जन 23.15.10.72 के साथ पेश किया गया है जबकि Google Play Store से एंड्रॉइड 2.23.26.3 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा टेस्टर्स के लिए इस फीचर को जारी किया गया है। आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें