WhatsApp में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव! मैसेज करने का बदल जाएगा तरीका; देखें कैसे करेगा काम
Author: Sameer Saini
2024-09-08 12:25:13
WhatsApp New Update: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। मेटा भी समय-समय पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इसमें नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने UI से लेकर ऐप में कई नए फीचर्स को ऐड किए हैं जिसने प्लेटफॉर्म को यूज करने का तरीका ही बदल दिया है। वहीं, अब कंपनी WhatsApp और Messenger यूजर्स के लिए एक और बड़ा अपडेट ला रही है। मेटा ने इन दोनों ऐप्स में कुछ बड़े बदलाव लाने की घोषणा की है। दरअसल, यह बदलाव यूरोपीय संघ के एक नए कानून की वजह से किए जा रहे हैं। चलिए इनके बारे में जानें
कहीं भी कर सकेंगे मैसेज
अब आप WhatsApp और Messenger पर अन्य मैसेजिंग ऐप्स के यूजर्स के साथ भी चैट कर पाएंगे। कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थी कि कंपनी ऐसे किसी फीचर पर काम कर रही है जिसकी मदद से आप अन्य ऐप्स पर मैसेज कर सकेंगे। आखिरकार अब इस फीचर को ऐप में देखा गया है लेकिन ये बदलाव अभी भारत में नहीं हुआ है। अन्य देशों में भी अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।
होगी वॉयस और वीडियो कॉल
इतना ही नहीं आप अपने सभी मैसेज को एक साथ या अलग-अलग फोल्डर में देख सकते हैं। आपको अन्य किसी और मैसेजिंग ऐप्स पर अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये फीचर पूरी तरह से गेम चेंजर साबित होने वाला है। इतना ही नहीं इसमें भी आपको रिएक्शन, रिप्लाई, Read रिसीट्स और टाइपिंग इंडिकेटर जैसे फीचर्स का मजा मिलेगा। साल 2025 में आप अन्य ऐप्स के यूजर्स के साथ ग्रुप चैट भी कर पाएंगे। वहीं, साल 2027 में आप अन्य ऐप्स के यूजर्स के साथ वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे।
क्यों किया जा रहा है यह बदलाव?
यह बदलाव यूरोपीय संघ के एक नए कानून की वजह से किया जा रहा है। इस कानून के मुताबिक, सभी मैसेजिंग ऐप्स को एक-दूसरे के साथ काम करना होगा। यह बदलाव धीरे-धीरे किया जाएगा। कुछ फीचर्स 2025 में और कुछ 2027 तक उपलब्ध होंगे। इस बदलाव से आप एक ही जगह पर सभी लोगों के साथ चैट कर पाएंगे। इससे आपका काम आसान हो जाएगा और आप आसानी से दूसरों के साथ जुड़े रह पाएंगे।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 की सेल डेट रिवील, जोड़ लो पैसे, खरीदें कैसे? फटाफट जानें सभी डिटेल्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines