करोड़ों WhatsApp यूजर्स की होने वाली है मौज! स्टीकर फीचर में बदलाव चैटिंग को बनाएगा मजेदार

WhatsApp New Features: जल्द ही करोड़ों WhatsApp यूजर्स की मौज होने वाली है क्योंकि कंपनी स्टीकर फीचर में बदलाव करने जा रही है जिससे चैटिंग का मजा डबल होने वाला है।

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और जबरदस्त फीचर लेकर आ रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे खास तौर पर Android यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है। इस फीचर की मदद से स्टीकर्स भेजने का एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और कस्टमाइज़्ड होने वाला है। बता दें कि 4 साल पहले WhatsApp ने स्टीकर फीचर रोल आउट किया था, जिसने यूजर्स को अपनी फीलिंग बेहतर तरीके से बताने का एक नया तरीका दिया था। अब, नए अपडेट के साथ यह फीचर और भी ज्यादा एडवांस होने वाला है।

नए स्टीकर फीचर में क्या होगा खास?

हाल ही में सामने आई WABetaInfo की रिपोर्ट में WhatsApp Beta वर्जन 2.24.25.2 में इस नए स्टीकर फीचर की झलक दिखाई दी है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स को रोल आउट किया गया है। आइये जानें इसमें क्या मिलेगा खास…

  • कस्टम स्टीकर पैक: अब यूजर्स अपना खुद का स्टीकर पैक तैयार कर सकेंगे।
  • स्टीकर पैक शेयरिंग: यूजर्स एक बार में पूरा स्टीकर पैक अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज पाएंगे।
  • डायरेक्ट लिंक शेयरिंग: इतना ही नहीं WhatsApp पर क्रिएट किए गए स्टीकर पैक का लिंक भी आप अपने दोस्तों को शेयर कर सकेंगे। जहां से आपका दोस्त इसे सीधे डाउनलोड कर सकेगा।
  • थर्ड-पार्टी स्टीकर्स: यूजर्स अपने फेवरेट थर्ड-पार्टी स्टीकर्स भी दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से भेज पाएंगे।
  • मैनेजमेंट ऑप्शन: यूजर्स को स्टीकर पैक को लाइब्रेरी से डिलीट करने की सुविधा भी मिलेगी।

सभी को कब मिलेगा फीचर?

फिलहाल यह फीचर बीटा फेज में है और लिमिटेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जैसे ही इसकी टेस्टिंग पूरी हो जाएगी इसके बाद इसे सभी Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। आने वाले महीनों में हमे ये अपडेट देखने को मिल सकता है।

इस फीचर की भी चल रही टेस्टिंग

WhatsApp पर जल्द ही एक नया टाइपिंग इंडिकेटर भी आ रहा है जो अभी कुछ यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ है, ये नया टाइपिंग इंडिकेटर iPhone के iMessage ऐप के जैसा है। जहां अब आपको टॉप पर टाइपिंग वर्ड की जगह थ्री डॉट्स का एनिमेटेड चैट बबल दिखाई देगा। यह पहले ऊपर की जगह अब चैट स्क्रीन के नीचे दिखेगा। ये फीचर आपको iPhone के iMessage वाली फील देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ