WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक के बाद एक धांसू फीचर पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स को भेजी गई फोटो की सच्चाई जानने में मदद करेगा। जी हां, इस फीचर के जरिए आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि कोई तस्वीर असली है या फर्जी। चलिए जानें कैसे…
ये फीचर कैसे काम करता है?
- इसके लिए सबसे पहले WhatsApp चैट में किसी भी फोटो को ओपन करें।
- अब तस्वीर पर थ्री डॉट्स वाले आइकन पर टैप करें।
- अब यहां आपको “वेब पर सर्च” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही WhatsApp उस तस्वीर को सर्च इंजन में खोज लेगा।
- कुछ ही सेकंड में आपको पता चल जाएगा कि वह तस्वीर पहले कहां-कहां दिखाई दी है।
- इससे आप आसानी से समझ सकते हैं कि वह तस्वीर असली है या नकली।
क्यों है ये फीचर खास?
आजकल सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और फोटो तेजी से फैलती हैं। WhatsApp का यह नया फीचर फर्जी खबरों को फैलने से रोकने में मदद करेगा। फिलहाल, यह फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन में उपलब्ध है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। WhatsApp आपकी प्राइवेसी का खास ख्याल रखता है। जब आप किसी तस्वीर को सर्च इंजन में खोजते हैं, तो WhatsApp सिर्फ तस्वीर को ही सर्च इंजन को भेजता है। आपकी कोई भी पर्सनल इंफॉर्मेशन शेयर नहीं की जाती है।
भविष्य में होगा और स्मार्ट
WhatsApp इस फीचर को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। भविष्य में, यह फीचर और भी स्मार्ट हो सकता है और यह खुद ही बता सकता है कि कोई तस्वीर असली है या फर्जी। WhatsApp का यह नया फीचर एक बहुत ही यूजफुल फीचर है। यह फीचर हमें फर्जी खबरों से बचाने में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines